लाइव न्यूज़ :

बिहार में भूतों के चोरी मामला दर्ज, अदालत तक पहुंचा, अब सुलहनामे का प्रयास 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2018 18:42 IST

जैलश का कहना है कि उनके चारों भूत दुर्गा पूजा के समय अचानक गायब हो गए. जैलश देवी की मानें तो पडोसी शांति देवी के पति नंदलाल साहनी ने इनके भूतों की चोरी कर ली.

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में चार 'भूतों की चोरी' का मामला सामने आया है. इस संबंध में हथौडी थाना के नरमाडीह गांव की जैलश देवी ने थाने में मामला दर्ज करवाया गया था, जो अब अदालत तक पहुंच गया है. दरअसल, मुजफ्फरपुर में शब्जी बेचनेवाली जैलश देवी ने अपने चार भूतों को चुरा लिए जाने का आरोप अपने पडोसी पर लगाया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने केवल आरोप ही नहीं लगाया है बल्कि उसने भूत चोरी का मामला कोर्ट में दर्ज करा दिया है. मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में ‘भूत चोरी’ का मामला दर्ज कराते हुए जैलस देवी ने कहा है कि शांति देवी के पति ने उसके चार ‘भूतों की चोरी’ कर ली है. जैलश देवी सब्जी बेचती हैं और इनका दावा है कि इनके पास चार भूत हैं, जिन्हें यह अपने शरीर में रखती हैं.

जैलश का कहना है कि उनके चारों भूत दुर्गा पूजा के समय अचानक गायब हो गए. जैलश देवी की मानें तो पडोसी शांति देवी के पति नंदलाल साहनी ने इनके भूतों की चोरी कर ली. जैलश देवी दूर्गा पूजा के समय जब वह अपने भूतों और देवियों की पूजा कर रही थी, तभी नंदलाल सहनी मदद के बहाने आया और उसे बेहोश कर के उनका बहुत चुरा ले गया.

इतना ही नहीं आरोपी नंदलाल की पत्नि शांति देवी नें भी माना कि जैलश देवी के पास भूत हैं. उनका कहना है कि भूत अपनी बहू को दे दिया है और बेवजह उसके पति पर आरोप लगा रही है. जैलश देवी ने कहा कि अब उसके पास चारों भूत वापस आ गए हैं.

इसलिए कोर्ट में केस पर समझौता करने आई हैं. यानी जिसके ऊपर आरोप लगा है भूत चोरी का, वह भी मानता है कि भूत होता है. उसकी चोरी की जा सकती है. लेकिन चोरी उसने की नहीं है. जलशा देबी के चारो भूत उसके पास वापस आ गये हैं. सूत्रों के अनुसार अब उससे भूत दिखाने का आग्रह करने लोग पहुंचने लगे हैं.

बताया जाता है कि बालों में जटा धारण करने वाली जैलश देवी सब्जी बेचती हैं. वक्त और जरूरत पर वह उन भूतों को खिलाती भी हैं. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसके लिए हथौडी थाने में कांड संख्या 246/18 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई भी की.

करीब तीन महीने से मुकदमा चला. इसबीच याचिकाकर्ता जैलश देवी ने कहा कि अब उसके पास चारों भूत वापस आ गए हैं. अब जबकि जैलश देवी को भूत वापस मिल गए हैं तो सुलह के लिए दोनों तैयार हैं. इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता दोनों पक्षों की काउन्सलिंग करवाकर मिला दिया गया है और दोनो नें कोर्ट में सुलहनामा लगा दिया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल