लाइव न्यूज़ :

मकान मालिक हो तो ऐसा, घर बेचा तो पुराने किरायेदारों को भी दिया हिस्सा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 17, 2021 14:54 IST

यह कहानी है अमेरिका के एक मकान मालिक की, जिसने अपना घर बेचने के बाद उससे मिले पैसों को अपने पुराने किरायेदारों के साथ साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देयह कहानी है अमेरिका के एक मकान मालिक कीपोस्ट लिखते वक्त रोब्रेज ने कहा कि कुछ लोग उसुलों की केवल बात करते हैं जबकि कुछ अपने उसूलों पर ही जीते हैंमकान मालिक ने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया

अमेरिका : मकान मालिक अक्सर अपनी बेरूखी के लिए जाने जाते हैं। वैसे इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने मकान मालिक की इस नकारात्मक छवि को बदलने का काम किया है। मकान मालिक का मतलब वो नहीं होता जो हम सोचते हैं, बल्कि कभी कभी इनका एक अलग रूप भी देखने को मिलता है। तो चलिए एक ऐसे मकान मालिक के बारे में जानते हैं जिसने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया।

यह कहानी है अमेरिका के एक मकान मालिक की, जिसने अपना घर बेचने के बाद उससे मिले पैसों को अपने पुराने किरायेदारों के साथ साझा किया। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में रहने वाले क्रिश रोब्रेज ने फेसबुक पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने पुराने मकान मालिक की प्रसंशा की। उन्होंने बताया कि इस दुनिया में कुछ मालिक मकान ऐसे भी हैं, जो किस्मत वालों को ही मिलते हैं।

11 अगस्त को उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उनके पुराने मकान मालिक ने उन्हें 2500 डॉलर (करीब 1.85 लाख रुपये) का चेक और एक चिट्ठी भेजी है, जिसके बाद उन्हें काफी खुशी हुई और उन्होंने इस चेक और लेटर की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया। अबतक उनके पोस्ट पर हजारों लाइक आने के साथ पांच हजार शेयर भी हो चुके हैं।

खत में लिखा था,  'हैलो पुराने किरायेदार, जैसा कि आपको पता है कि मैंने हाल ही अपना घर बेच दिया। आप उस घर के किराएदार थे। इस दौरान आपने जो भी भुगतान किया, उसकी वजह से ही मैं घर के लिए गए कर्ज का ब्याज चुका पाया। अब जबकि मैंने अपनी पुरानी संपत्ति बेंच दी है तो उसका सारा पैसा रखकर पाप का भागी नहीं बनना चाहता। इसलिए मैंने आपको आपके हिस्से कि चीज देने का फैसला किया है।'

वैसे तो ये ज्यादा नहीं है। लेकिन यह रकम आपकी है। वो बहुत सुंदर घर था, और मुझे बहुत खुशी है की मैंने उसे आपके साथ शेयर किया।

पोस्ट लिखते वक्त रोब्रेज ने कहा कि कुछ लोग उसुलों की केवल बात करते हैं जबकि कुछ अपने उसूलों पर ही जीते हैं। मुझे आज सच में बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि मुझे आपके जैसे मकान मालिक मिलें। रोब्रेज़ अपने मकान मालिक के काम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने पास केवल 500 डॉलर बचाने का फैसला किया है बाकी पैसा वो गरीबों के साथ शेयर करेंगे।

टॅग्स :अमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'