लाइव न्यूज़ :

पाक की इस 'नापाक' हरकत के कारण अभिनंदन को आने में हुई देरी, आखिरी वक्त तक अटकाया रोड़ा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2019 15:39 IST

Abhinandan Return News: क्या आप जानते हैं कि अभिनंदन के आने में हुई देरी के पीछे क्या कारण रहा? दरअसल पाकिस्तान अभिनंदन को सौंपने से पहले एक प्रोपेगेंडा वीडियो शूट करना चाहता था। प्रोपेगेंडा वीडियो यानी जिसके जरिये वह अपनी पीठ थपथपाने का और लाभ ले सके।

Open in App

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान वतन वापस आ गए लेकिन उन्हें सौंपने का जो वक्त बताया गया था उसमें काफी देरी हुई। अभिनंदन को 4-5 बजे के बीच भारत को सौंपा जाना था लेकिन वह रात के करीब साढ़े नौ बजे अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिये स्वदेश लौटे। उनके आने में हुई देरी के दौरान देशवासी बेसब्र दिखे। शंकाओं के बादल भी मंडराए। क्योंकि पाकिस्तान की इमेज ही कुछ ऐसी है कि बच्चा-बच्चा उस पर यकीन नहीं कर पाता है। आखिरकार जब अभिनंदन की वापसी हुई तो देश भर ने उनका अभिनंदन किया। सोशल मीडिया उनकी तस्वीरों और देशभक्ति वाले स्वागत संदेशों से पट गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके आने में हुई देरी के पीछे आखिर क्या कारण रहा?

मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दरअसल पाकिस्तान अभिनंदन को सौंपने से पहले एक प्रोपेगेंडा वीडियो शूट करना चाहता था। प्रोपेगेंडा वीडियो यानी जिसके जरिये वह अपनी पीठ थपथपाने का और मौका भुना सके।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान चाहता था कि अभिनंदन भारत लौटने से पहले पाकिस्तान के इस कदम की और उसकी सेना की तारीफ में कसीदे पढ़ें ताकि वह दुनिया को वीडियो दिखाकर अपनी महानता का राग अलाप सके। वह वीडियो के जरिये कूटनीतिक फायदा ले सके।

यही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान अभिनंदन का वीडियो शूट करने के अलावा उनसे लिखित में भी यही चाहता था। मतलब वह चाहता था कि अभिनंदन उसकी डायरी में पाकिस्तान की तारीफ करें।

पाक अपनी मंशा में कितना सफल हुआ, यह तो नहीं पता चला है लेकिन इस कदम के जरिये पाक प्रधानमंत्री इमरान खान कहीं न कहीं अपनी आवाम के हीरो बन गए। क्योंकि अभिनंदन को रिहा करने के उनके फैसले के बाद पाकिस्तानी ट्विटर में उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने मांग जोर से उठने लगी।

यह मांग वहां के ट्विटर में टॉप ट्रेंड में आ गई। खबरें हैं कि भारत में अभिनंदन की काउंसलिंग की जाएगी ताकि पाकिस्तान में अगर उन्हें खराब स्मृतियां मिली हों तो उनसे बाहर निकला जा सके।

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video