लाइव न्यूज़ :

उच्च शिक्षा के बावजूद स्वीपर का काम करने को थी मजबूर,अब मिली ऐसी पोस्ट, लोग घर आकर दे रहे बधाई

By वैशाली कुमारी | Updated: September 21, 2021 17:28 IST

हैदराबाद की रहने वाली रजनी की दास्तां सुनकर हर कोई हैरान है और इस लड़की की तारीफ कर रहा है। साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होल्डर होने के बावजूद स्वीपर के तौर पर काम करने वाली रजनी अब विज्ञानी बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान परिवार में जन्मी रजनी वरंगल जिले से ताल्लुक रखती हैंरजनी की इस सफलता के बाद हर तरफ उनकी कामयाबी के चर्चे हैं और लोग उन्हें बधाइयां देने आ रहे हैं

" सब्र का फल मीठा होता है ", हालाकि कई बार फल मिलने में देरी हो जाती है लेकिन ये मिलता उसी को है जो सब्र रखता है और मेहनत से अपने काम में जुटा रहता है। ये कहावत सच होती है रजनी के ऊपर जिन्होंने सब्र किया और लगातार अपनी मेहनत से काम करती गईं, आज अब उनकी मेहनत रंग ला रही है।

हैदराबाद की रहने वाली रजनी की दास्तां सुनकर हर कोई हैरान है और इस लड़की की तारीफ कर रहा है। साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होल्डर होने के बावजूद स्वीपर के तौर पर काम करने वाली रजनी अब विज्ञानी बन गई है। रजनी की इस सफलता ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।

कुछ दिन पहले तक स्वीपर का काम करने वाली रजनी की एजुकेशन देखते हुए तेलंगाना के मगर प्रशासन मंत्री के. टी रामा राव ने सोमवार को उन्हें ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में आउटसोर्सिंग के आधार पर सहायक किट विज्ञानी की नौकरी ऑफर की। बता दें कि रजनी ने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट किया है, बावजूद इसके उनके पास बेहतर नौकरी के लिए कोई साधन नहीं थे।

दो बच्चों की मां रजनी पीएचडी होल्डर होने के साथ साथ जीएचएमसी में कॉन्ट्रैक्ट स्वीपर के रूप में काम करती थीं। अर्बन डेवलपमेंट स्पेशल चीफ सेक्रेटरी अरविंद कुमार जो रजनी को मंत्री के पास लेे गए थे, उन्होंने महिला को ऑफर की गई नौकरी के बारे में जानकारी दी। 

किसान परिवार में जन्मी रजनी वरंगल जिले से ताल्लुक रखती हैं। बचपन से ही उनके परिवार में आर्थिक दिक्कतें चल रही थी जिसके बावजूद उनके पिता ने उन्हें एमएससी करवाई। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी की। पढ़ाई करने के बाद उनकी शादी हो गई और वे हैदराबाद शिफ्ट हो गईं। शादी के बावजूद वे लगातार अपने काम के प्रति समर्पित रहीं और उनकी लगन और शिक्षा का ही कमाल था कि उन्हें ये पदवी दी गई।

रजनी की इस सफलता के बाद हर तरफ उनकी कामयाबी के चर्चे हैं और लोग उन्हें बधाइयां देने आ रहे हैं। अपनी सफलता पर रजनी ने कहा कि लगातार मेहनत करने से कुछ भी असंभव नहीं।

टॅग्स :हैदराबादनौकरीमहिलावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी