लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया पर उठे गंभीर सवाल, कई लोगों ने कहा- फेक था ये

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2019 10:05 IST

हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था। जहां एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकई यूजर ने यह भी लिखा है कि इन आरोपियों के साथ किसी को भी कोई सहानुभूति नहीं थी लेकिन यह न्याय करने का कोई तरीका नहीं है। कई लोगों का कहना है कि जिस तरीके से यह एनकाउंटर किया गया वह फेक लग रहा है। 

हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए। इस एनकाउंटर ने सबको हैरत में डाल दिया है। चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था। जहां वह चारों आरोपी ने भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें एनकाउंटर में मारा गया। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा, ‘‘चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जैसे ही चारों आरोपियों के एनकाउंटर की खबर सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्रेंड चले। लेकिन इन ट्रेंड के साथ कई लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कई लोगों का कहना है कि जिस तरीके से यह एनकाउंटर किया गया वह फेक लग रहा है। 

कई यूजर ने यह भी लिखा है कि इन आरोपियों के साथ किसी को भी कोई सहानुभूति नहीं थी लेकिन यह न्याय करने का कोई तरीका नहीं है। वहीं तहसीन पूनावाला ने लिखा, संसद के भीतर कुछ सांसद रेप आरोपियों की पब्लिक लिचिंग करने की मांग करते हैं और पुलिस एनकाउंटर कर देती है। व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय पुलिस एनकाउंटर कर रही है। व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और हम कानूनविहीन देश की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

 चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ है। 26 वर्षीय मुख्य आरोपी मोहम्‍मद आरिफ एक लॉरी ( ट्रक जैसी गाड़ी) चालक था। शिवा (20), एक ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर के रूप में काम करता था, जबकि चिंताकुंता  (20)  और नवीन (20) दूसरे ट्रक में काम करते थे।  27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसएनकाउंटरसोशल मीडियातेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल