लाइव न्यूज़ :

बीवी के मायके जाने से नाराज पति ने किया कारनामा, नशे में धुत होकर बिजली के खंभे पर चढ़ा; वीडियो देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2024 14:32 IST

Hyderabad: घटना का खुलासा तब हुआ जब मोहन बिजली के खंभे पर बैठकर सिगरेट सुलगा रहा था। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने खंभे पर चढ़कर मोहन को नीचे उतारा।

Open in App

Hyderabad: पत्नी के मायके जाने से सबसे ज्यादा परेशानी पति को होती है। अक्सर पति अपनी पत्नी को मायके जाने से रोक देते हैं या जाने पर ऐतराज जताते हैं। लेकिन हैदराबाद में बीवी के मायके जाने पर एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिससे सभी के होश उड़ गए। दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना सैदाबाद में घटी। जहां एक शराबी व्यक्ति अपनी पत्नी के घर से चले जाने के बाद कथित तौर पर बिजली के खंभे पर चढ़ गया।

शंखेश्वर बाजार चौक के पास बिजली के खंभे पर चढ़कर बैठने वाले व्यक्ति का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने शख्स की हरकत पर हैरानी जताई।

बताया जा रहा है कि सैदाबाद के सिंगरेनी कॉलोनी निवासी मोहन बाबू (25) के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। व्यक्ति के बारे में कहा जाता है कि जब वह बिजली के खंभे पर चढ़ा तो वह शराब के नशे में था।

घटना तब सामने आई जब मोहन बिजली के खंभे पर बैठकर सिगरेट जला रहा था। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस खंभे पर चढ़ी और मोहन को नीचे उतारा। पुलिस ने कहा कि मोहन दो साल में पांच बार बिजली के खंभे पर चढ़ चुका है। फिलहाल पुलिस की ओर से शख्स के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहैदराबादअजब गजबसोशल मीडियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो