लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं हैदराबाद की महिला डॉक्टर, जिनके लिए सोशल मीडिया पर लाखों लोग गुस्से में मांग रहे हैं इंसाफ

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2019 10:51 IST

Hyerabad Rape and Murder Case: साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं तथी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास गाड़ी को ठीक करवाने का इंतजार कर रही थी, इसी बीच आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोगों ने की हैदराबाद की महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांगमहिला की बहन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहन के लिए इंसाफ मांग रही हैं

ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम सोशल मीडिया समेत पूरे देश में हैदराबाद की महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना को लेकर गुस्सा है। हैदराबाद की रहने वाली एक महिला डॉक्टर, जो पशु चिकित्सालय में काम करती थीं, का गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास जला हुआ शव बरामद हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, महिला की की रेप के बाद हत्या की गई। पुलिस ने महिला का जला हुआ शव बरामद किया था। इस घटना के सामने आने के बाद न सिर्फ तेलंगाना और हैदराबाद बल्कि देशभर से लोग सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।  

डॉक्टर की मौत से जुड़ी सारी अहम बातें 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं तथी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को फोन किया। बहन ने फोन पर डॉक्टर को बताया कि टोल प्लाजा के पास वह स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आ जाए। लेकिन जब तक वह कैब लेती उससे पहले दो आदमियों ने उसे स्कूटी रिपेयरिंग के लिए मदद को पूछा। डॉक्टर ने बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की है और उन्होंने थोड़ी देर से कॉल बैक करने की बात कर कॉल कट कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि महिला मदद लेने के लिए तैयार हो गई और अपना स्कूटी देकर वहीं खड़ी टोल प्लाजा पर उन लोगों का इंतजार करने लगी। उसके बाद वहां बस के पीछे छिपे लोगों ने टोंडुपल्ली टोल प्लाजा से तकरीबन 50 मीटर दूर महिला को झाड़ी में खींच लिया। 

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास महिला डॉक्टर का शव जला हुआ ही बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला के शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था। इसी के बात को लेकर पुलिस को शक है कि पहले महिला के साथ आरोपियों ने मिलकर रेप किया था और फिर हत्या की। 

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर महिला के परिवार से संपर्क किया जिन्होंने कपड़ों और गले के लॉकेट के आधार पर शव की पुष्टि की।

टॅग्स :हैदराबादहत्याकांडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना