लाइव न्यूज़ :

जब व्हेल मछली के जबड़े में फंसा ये समुद्री जानवर, दुनिया भर में वायरल हुई तस्वीर

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 31, 2019 19:52 IST

व्हेल मछली: इस तस्वीर को 27 साल के वन्यजीव फोटोग्राफर चेज डेकर ने उस समय क्लिक किया जब वह कैलीफोर्निया के मॉन्टेरे के तट पर थे। उन्होंने इस पल को जीवन में एक बार देखे जाने वाला बताया।

Open in App
ठळक मुद्देव्हेल मछली सील को निगलने की कोशिश कर रही थी कि इस पल को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।यह मामला दुनियाभर में वायरल हो गया और लोग इस मामले को अनोखा बता रहे हैं।

व्हेल मछली सील को निगलने की कोशिश कर रही थी कि इस पल को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह मामला दुनियाभर में वायरल हो गया और लोग इस मामले को अनोखा बता रहे हैं। खबरों के अनुसार, फोटो में जो व्हेल मछली देखी जा रही है वह कैलिफोर्निया के समुद्र की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्वीर को 27 साल के वन्यजीव फोटोग्राफर चेज डेकर ने उस समय क्लिक किया जब वह कैलीफोर्निया के मॉन्टेरे के तट पर थे। उन्होंने इस पल को जीवन में एक बार देखे जाने वाला बताया। हालांकि यह तस्वीर आज की नहीं बल्कि 22 जुलाई को क्लिक की गई थी। 

इस फोटो को लेकर चेस डेकर का कहना है कि जिस समय तस्वीर को क्लिक किया गया उस समय वहां काफी संख्या में सील थीं। जैसे रही व्हेल मछली समुद्र के पानी से ऊपर आई वैसे ही एक सील उसके मुंह में आ गई। मैंने उस पल को कैमरे में कैद कर लिया है।

आगे उनका कहना है कि सबसे दिलचस्प बात यह है कि व्हेल मछली ने उसे निगल नहीं पाया और जैसे ही अपने जबड़ों दो दबाने के लिए पानी के नीचे जाने लगी वैसे ही सील बाहर निकल आई। हालांकि ये मेरे लिए बहुत ही प्रसन्नता का पल था।

चेज डेकर द्वारा ली गई तस्वीर दुनियाभर में वायरल हो गई। वन्यजीव प्रेमी इस पल को बेहद की अनोखा बता रहे हैं। तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि सील कैसे व्हेल मछली के मुंह में पहुंच गई है। हालांकि उसका जीवन बाकी थी और व्हेल उसे निगलती कि उससे पहले ही उसने अपनी जान बचा ली।

टॅग्स :अमेरिकावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल