Video: देखते ही देखते अचानक दरक गया विशाल पहाड़, पानी में गिर बड़ा हिस्सा, सामने आया खौफनाक वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 3, 2022 15:33 IST2022-08-03T15:28:40+5:302022-08-03T15:33:28+5:30

इस घटना से पहले इसी जगह एक और हादसा हुआ था। रास्ते से गुजर रही एक कार पर अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे थे। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है।

huge landslide occurred Chamba Himachal Pradesh travellers made viral video no one injured | Video: देखते ही देखते अचानक दरक गया विशाल पहाड़, पानी में गिर बड़ा हिस्सा, सामने आया खौफनाक वीडियो

Video: देखते ही देखते अचानक दरक गया विशाल पहाड़, पानी में गिर बड़ा हिस्सा, सामने आया खौफनाक वीडियो

Highlightsसोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के भूस्खलन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पहाड़ के एक बड़े हिस्से को गिरते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने यह वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है।

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के चम्बा में हुए एक भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे भूस्खलन के कारण पहाड़ से पत्थर कट कर गिरने लगते है और कुछ ही देर में पहाड़ का एक हिस्सा खाली हो जाता है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। 

बताया जा रहा है कि इस पहाड़ से पहले एक पुल है जिसे लोग पार कर पहाड़ के दूसरी ओर जाते है। ऐसे में यह रोड भी काफी व्यस्त रहता जिस कारण भूस्खलन होने से पहले ही लोग अलर्ट हो गए थे और सुरक्षित जगह पर चले गए थे। 

जानकारी के अनुसार, इन लोगों द्वारा ही इस घटना का वीडियो बनाया गया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना चम्बा जिले के सुंडला-भलेई सड़क मार्ग का है जहां पर कोटी पुल है और यह पहाड़ इसी पुल के पास है। वीडियो में यह देखा गया है कि पहाड़ का एक हिस्सा पहले टुटता है और वह सड़क पर गिरते हुए पानी में जा गिरता है। 

इसके कुछ देर बाद पहाड़ का ज्यादा हिस्सा टुटता है वह सड़क को तोड़ते हुए पानी में गिरता है। दोनों बार पत्थर इतनी तेजी से गिरते है और उनका वजन भी ज्यादा की पानी में बड़ी-बड़ी लहरें उठने लगती है। 

कुल पल के लिए पूरा इलाका धूल-धूल हो गया था और कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा था। हालांकि इस हादसे से कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 

भूस्खलन से कई लोगों को हुई काफी परेशानी

बताया जा रहा है कोटि पुल के यहां इसी जगह पर पहले भी कई बार भूस्खलन हो चुका है, लेकिन यह भूस्खलन काफी खतरनाक था। इससे कई लोगों को काफी परेशानी हुई है। जो लोग घूमने के लिए यहां आए थे, उन्हें अब रास्ता साफ होने का इन्तजार करना होगा। 

इससे पहले यहां एक और घटना घटी थी जिसमें एक कार पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे थे। उस कार पर चार लोग सवार थे जिन्हें कुछ नहीं हुआ था और वे सुरक्षित भी है। 
 

Web Title: huge landslide occurred Chamba Himachal Pradesh travellers made viral video no one injured

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे