लाइव न्यूज़ :

देश में मचे बवाल के बीच ये दो वायरल वीडियो बताते हैं कि देश में राष्ट्रगान का क्या महत्व है

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2019 17:17 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में बीते गुरुवार देश के कई हिस्सों से हिंसा व आगजनी की खबरें आईं। विरोध आज भी जारी है। नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद से विरोध जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों वीडियो को शेयर कर ट्विटर पर कई लोगों ने लिखा है देश में राष्ट्रगान के महत्व को समझाने के लिए इससे बेहतर वीडियो और कोई नहीं हो सकता है।पहला वायरल वीडियो दिल्ली का है और दूसरा बेंगलुरु से है।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर आज (20 दिसंबर)  भी देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बीते दिन (19 दिसंबर) भी देश के कई हिस्सों से हिंसा व आगजनी की खबरें आईं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो ऐसे वायरल हुए, जिसको देखकर आपको पता चल जाएगा कि देश में राष्ट्रगान कितना महत्व है। 

पहला वायरल वीडियो 

पहला वायरल वीडियोदिल्ली का है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में  को लेकर गुरुवार को दिल्ली के लाल किला इलाके और जंतर-मंतर में पुलिस ने धारा 144 लागू की थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को उठाने के लिए पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाना शुरू कर दिया। जिसको सुन पुलिस भी थोड़ी हैरान रह गई है। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। 

दूसरा वायरल वीडियो 

दूसरा वायरल वीडियो बेंगलुरु से है। डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने बेंगलुरु के टाउन हॉल में मौजूद प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए राष्ट्रगान गाया। जिसका वीडियो ट्विटर पर काफी शेयर किया गया है। उन्होंने लोगों को शांत कराने के लिए राष्ट्रगान गाया था और प्रदर्शनकारियों से भी साथ गाने की अपील की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इन दोनों वीडियो को शेयर कर ट्विटर पर कई लोगों ने लिखा है देश में राष्ट्रगान के महत्व को समझाने के लिए इससे बेहतर वीडियो और कोई नहीं हो सकता है। लोगों ने वीडियो शेयर कर पुलिस को भी यह सलाह ही दी है कि वह  प्रदर्शनकारियों के साथ संयम बरते। 

बता दें कि देश में 19 दिसंबर को हालात को देखते हुए यूपी और कर्नाटक के कई जिलों में धारा 144 लगाई गई थी। वहां प्रशासन ने लोगों को किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी। बीते दिन हुए विरोध प्रदर्शन में तकरीबन सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया था। हिंसा में 30 से 40 पुलिसवालें भी घायल हुए हैं।  

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टवायरल वीडियोवायरल कंटेंटदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'