जानें 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रातोंरात कैसे बना सुपर मॉडल, सूट-बूट-सनग्लास लगाए तस्वीरें हुईं वायरल; पर मामूली कमाने वाले लेबर ने कह दी यह बात

By आजाद खान | Updated: February 18, 2022 15:36 IST2022-02-18T15:25:25+5:302022-02-18T15:36:18+5:30

शारीक ने एक इंटरव्यू में कहा कि मम्मिका के पास एक विशेष फोटोग्राफी लुक है जिसे वह स्वाभाविक तौर पर उसे अपने कैमरे में कैद करना चाहता था।

how 60 year old daily wage laborer Mammikka became supermodel overnight suit boots sunglasses photos went viral | जानें 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रातोंरात कैसे बना सुपर मॉडल, सूट-बूट-सनग्लास लगाए तस्वीरें हुईं वायरल; पर मामूली कमाने वाले लेबर ने कह दी यह बात

जानें 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रातोंरात कैसे बना सुपर मॉडल, सूट-बूट-सनग्लास लगाए तस्वीरें हुईं वायरल; पर मामूली कमाने वाले लेबर ने कह दी यह बात

Highlightsसोशल मीडिया पर एक दिहाड़ी मजदूर के स्टार बनने की खबर खूब वायरल हो रही है।रातों राज सोशल मीडिया ने दिहाड़ी मजदूर की जिंदगी ही बदल दी है।मजदूर के दोस्त ने उसके इस लुक को दुनिया के सामने लाया है।

आज के इस सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी बहुत ही आसाने से स्टार बन सकता है। सोशल मीडिया में इतनी ताकत होती है कि वे ज़र्रे को भी पहाड़ बना सकता है। ऐसा ही एक मामला केरल के एक दिहाड़ी मजदूर के साथ हुआ है। सोशल मीडिया ने इस मजदूर को रातो रात मशहूर कर दिया और अब लोग इसके फैन तक बनने लगे हैं। हर रोज मामूली कमाने वाला यह दिहाड़ी मजदूर अब एक सोशल मीडिया स्टार बन गया है। उसकी तस्वीरों को देख लोग उसकी तुलना अभिनेताओं से भी करने लगे हैं। 

कौन है यह दिहाड़ी मजदूर

60 साल वाले इस दिहाड़ी मजदूर का नाम मम्मिका है। यह केरल का रहने वाला है जो दिहाड़ी करके रोज 600-1000 तक कमाता है। इस दिहाड़ी मजदूर को स्टार बनाने के पीछे उसके पड़ोसी और दोस्त शारीक वायालिल का हाथ है। शारीक वायालिल SHK डिजिटल वेडिंग स्टूडियो के फाउंडर हैं जो एक वेडिंग शूट कंपनी है। शारीक ने बताया कि मम्मिका के अंदर एक विशेष फोटोग्राफी लुक है जिसे वह अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। इसके तहत ही उन्होंने यह फोटो खिंचा है जो अब खूब वायरल हो रहा है।

 

शारीक और मम्मिका दोनों अपनी प्रसिद्धि से है हैरान

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शारीक ने बताया कि वह मम्मिका के इस शूट के लिए पिछले 4 सालों से योजना बना रहा था। लेकिन अब जाकर वह इसे कर पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि 
मम्मिका के इस खास लुक को देखने के बाद वह इसे अपने कैमरे में कैद करने के लिए सोच रहे थे और इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के फोटोज के शूट ने उन्हें खूब फेमस किया है। शारीक और मम्मिका दोनों के फेमस होने से उन्हें बहुत हैरानी है। मम्मिका ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 

शारीक और मम्मिका दोनों में है खूब बॉन्डिंग

दोनों में खूब बॉन्डिंग पर जब शारीक से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे दोनों बचपन से ही दोस्त हैं और उन में अच्छी बॉन्डिंग है। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में जब वे दोनों नहा रहे थे तब शारीक डूबने लगा था। उस समय मम्मिका ने अपने जान पर खेल कर उसे बचाया था, तब से उन दोनों में अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। 

Web Title: how 60 year old daily wage laborer Mammikka became supermodel overnight suit boots sunglasses photos went viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे