होटल रेडिसन ब्लू में हुआ भीषण हादसा, तड़के सुबह 5.50 बजे हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 16, 2022 16:14 IST2022-12-16T16:14:56+5:302022-12-16T16:14:56+5:30

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के रैडिसन ब्लू होटल में तड़के सुबह हुआ धमाका, 14 मीटर ऊंचा, दुनिया का सबसे बड़ा फ्रीस्टैंडिंग मछलीघर धमाके से हुआ तहस नहस।

Horrific accident happened in Hotel Radisson Blu, blast happened at 5.50 in the morning | होटल रेडिसन ब्लू में हुआ भीषण हादसा, तड़के सुबह 5.50 बजे हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

होटल रेडिसन ब्लू में हुआ भीषण हादसा, तड़के सुबह 5.50 बजे हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

Highlights रैडिसन ब्लू होटल में हुआ धमाका।दुनिया का सबसे बड़ा बेलनाकार मछलीघर फूटा।उस मछलीघर में थीं लगभग 15,000 मछलियां।

बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में सुबह तड़के भीषण हादसा हो गया। रैडिसन ब्लू होटल में दुनिया का सबसे बड़ा  बेलनाकार मछलीघर(एक्वेरियम) सुबह करीबन 5.50 पर एक जोरदार आवाज के साथ फूट गया। इस 14 मीटर ऊंचा मछलीघर में अचानक हुए धमाके से पूरे होटल में और आस-पास वाली सड़कों पर पानी फैल गया। होटल में रह रहे लोगों की बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

यातायात हुआ बाधित 

बर्लिन की यातायात एजेंसी वीआईजेड ने कहा कि एक बहुत बड़ी मात्रा  में पानी बाहर सड़क पर फैल गया था, जिसके चलते उस सड़क पर आवक-जावक रोकनी पड़ गई। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों को चोंटे आईं हैं वहीं इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि उस मछलीघर में रहने वाली 15,000 मछलियों  में से कितनी मछलियां बच पाईं हैं। होटल में ठहरे सभी 400 मेहमानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा फ्रीस्टैंडिंग मछलीघर

बता दें यह बेलनाकार मछलीघर 15 साल की सेवा के बाद 2019 में नवीनीकरण किया गया था। इस मछलीघर को 11 मई, 2004 में खोला गया था। यह 71,428 वर्ग मीटर की कुल जगह में फैला हुआ था। इस मछलीघर में एक मिलियन लीटर से अधिक पानी था और लगभग 56 विभिन्न प्रजातियों की 1,500 उष्णकटिबंधीय मछलियों का घर था। सी लाइफ वेबसाइट के मुताबिक, एक्वाडोम दुनिया का सबसे बड़ा बेलनाकार, फ्रीस्टैंडिंग मछलीघर था। यहां तक ​​कि एक छोटा सा चट्टान भी था, जो टैंक जीव के लिए रहने के लिए बनाया गया था। होटल बर्लिन के सी लाइफ एक्वेरियम के ठीक बगल में स्थित है, जो होटल की मछलियों की देखभाल भी करता था। यह पसंदीदा पर्यटक आकर्षण केंद्र था। इस मछलीघर के बीच से 10 मिनट की लिफ्ट की सवारी मुख्य आकर्षण थी।
 

Web Title: Horrific accident happened in Hotel Radisson Blu, blast happened at 5.50 in the morning

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे