राज भवन में हिमालयी काला भालू, चिकन चट कर गया, लोगों में और भय व्याप्त, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2021 19:45 IST2021-10-21T19:44:02+5:302021-10-21T19:45:29+5:30
भालू को पहली बार राज भवन के कर्मचारियों ने आधी रात को देखा जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

पहली बार उसे बेहोशी वाली गोली नहीं लगी तो हमें दूसरी गोली (ट्रैंक्विलाइजर) चलानी पड़ी। (file photo)
गंगटोकः सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित राज भवन में बृहस्पतिवार को एक हिमालयी काला भालू घुस गया जिसे कई घंटे चले अभियान के बाद निकाला जा सका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भालू को पहली बार राज भवन के कर्मचारियों ने आधी रात को देखा जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने कहा कि भालू, परिसर के कर्मचारी क्वार्टर में कुछ चिकन चट कर गया जिससे लोगों में और भय व्याप्त हो गया। वन अधिकारी पूरी रात परिसर में गश्त लगाते रहे और सुबह होते ही उसे पकड़ने का अभियान चलाया गया।
#Sikkim In 2020, another Himalayan Black Bear had entered the BSNL office in Gangtok in the heart of the town https://t.co/Re654PVdWU
— EastMojo (@EastMojo) October 21, 2021
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे रीछ को बेहोश कर पकड़ लिया गया। डिविजनल वन अधिकारी डेचेन लाचुंग्पा ने कहा, “भालू एक पुलिया के पीछे छिपा था। पहली बार उसे बेहोशी वाली गोली नहीं लगी तो हमें दूसरी गोली (ट्रैंक्विलाइजर) चलानी पड़ी।” अधिकारियों ने कहा कि भालू को पांगलखा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमालयी काला भालू एक विलुप्तप्राय प्रजाति है।
A Himalayan Black Bear strayed into Raj Bhawan colony, the residential area where Governor of Sikkim resides, here on Wednesday night. Though far from the official residence of the Governor, the endangered animal feasted on a few poultry near some of the quarters on the premises. pic.twitter.com/Ieu30knm3C
— EastMojo (@EastMojo) October 21, 2021