बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, वीडियो वायरल
By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 17:13 IST2019-04-15T17:13:48+5:302019-04-15T17:13:48+5:30
कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने 13 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है और वह इसके लिए माफी मांगें।

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सतपाल सिंह सत्ती ने राहुल गांधी को मंच से गाली दी है। ये वीडियो 14 अप्रैल का है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा, ''कांग्रेस और गांधी परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चोर कहते हैं, जबकि उनका पूरा परिवार खुद बेल पर बाहर है। राहुल गांधी बेल पर हैं, सोनिया गांधी बेल पर हैं, रॉबर्ट वाड्रा बेल पर हैं, इसके बाद भी पीएम मोदी को चोर कहते हैं। मोदी जी बेल पर तो नहीं हैं ना। ना ही उनके ऊपर कोई केस है। एक पंजाबी शख्स ने भरे हुए दिल से ये सारी बातें मुझे कही है। अगर इस देश का चौकीदार चोर है तो आप लोग ************ हैं।"
BJP’s Satpal Satti makes derogatory remark against Rahul Gandhi, Cong demands apology.#LokSabhaElections2019 | #Decision2019https://t.co/mjx90i3TeX
— #Elections2019 (@decision2019) April 15, 2019
इसी मंच से एक शख्स की टिप्पणी को भी सतपाल सिंह सत्ती ने पढ़ा। जिसमें राहुल गांधी के लिए गाली का इस्तेमाल किया गया है।
राहुल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर हिमाचल बीजेपी प्रमुख माफी मांगें : कांग्रेस
कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने 13 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है और वह इसके लिए माफी मांगें।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती ने सोलन जिले में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सत्ती को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा कांग्रेस उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है।
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, राहुल गांधी के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल pic.twitter.com/2bFd1qR29l
— NDTV Videos (@ndtvvideos) April 15, 2019
चौहान ने कहा, ‘‘हम अपने कानूनी प्रकोष्ठ से राय ले रहे हैं। उसके बाद हम उनके खिलाफ चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत कर सकते हैं।’’ (पीटीआई इनपुट के साथ)