चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2026 12:15 IST2026-03-28T12:12:47+5:302026-03-28T12:15:17+5:30

यात्री की ओर दौड़ा और उसे खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले आया। घबराया हुआ यात्री रेलवे अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करता हुआ दिखाई दिया।

Heroic! Mumbai Local TTE Saves Passenger From Falling Onto Tracks While Alighting Express Train At Borivali Station Video Viral see watch mumbai | चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

file photo

Highlightsअपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप के करीब लड़ खाकर गिरा।पास में तैनात एक रेलवे कर्मचारी (टीटीई) ने कुछ ही सेकंड में जान बचा ली। कार्रवाई करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की प्रशंसा की।

मुंबई: बोरीवली रेलवे स्टेशन पर टिकट परीक्षक (टीटीई) ने शानदार और जानदार काम किए और सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। चलती हुई आउटस्टेशन ट्रेन से उतरने की कोशिश में पटरियों पर फिसलने से बाल-बाल बचे एक यात्री को तुरंत बचाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। कैमरे में कैद इस घटना की ऑनलाइन खूब सराहना हो रही है। इंस्टाग्राम पेज 'ohhomumbai' द्वारा साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, व्यक्ति को ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकने वाली थी। वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप के करीब लड़ खाकर गिरा।

आसन्न खतरे को भांपते हुए पास में तैनात एक रेलवे कर्मचारी (टीटीई) ने कुछ ही सेकंड में जान बचा ली। वह यात्री की ओर दौड़ा और उसे खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले आया। घबराया हुआ यात्री रेलवे अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करता हुआ दिखाई दिया।

यह वीडियो तब से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कई उपयोगकर्ता टीटीई की सतर्कता और बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने भीड़भाड़ वाले प्लेटफार्मों पर सतर्कता बनाए रखने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की प्रशंसा की।


Web Title: Heroic! Mumbai Local TTE Saves Passenger From Falling Onto Tracks While Alighting Express Train At Borivali Station Video Viral see watch mumbai

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे