हरियाणा: अचानक आई बाढ़ में कार के साथ बह गई महिला, घटना का भयावह वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 18:10 IST2023-06-25T17:48:18+5:302023-06-25T18:10:57+5:30

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि महिला पंचकुला के खरक मंगोली इलाके में नदी के पास अपनी कार पार्क कर रही थी तभी यह घटना घटी है।

Haryana Panchkula Woman washed away with car in flash floods horrifying video | हरियाणा: अचानक आई बाढ़ में कार के साथ बह गई महिला, घटना का भयावह वीडियो आया सामने

फोटो सोर्स: Twitter

Highlightsहरियाणा के पंचकुला का एक भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में अचानक आए हुए बाढ़ में कार समेत एक महिला को बहते देखा गया है। ऐसे में काफी मेहनत के बाद महिला को बचाया जा सका है।

चंडीगढ़:हरियाणा के पंचकुला में भारी बारिश का एक भयावह वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कार को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा गया है। यही नहीं गाड़ी में फंसी महिला ड्राइवर को कुछ लोगों द्वारा निकालते हुए भी देखा गया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक कार काफी तेज बाढ़ में फंसी हुई है। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि वह कार के ऊपर से भी होकर गुजर रहा था। यही नहीं तेज रफ्तार के कारण वीडियो में पहले तो कार दिखी ही नहीं और जब दिखी तो वह काफी खराब हालत में थी और उसका बचना मुश्किल लग रहा था। 

वहीं एक दूसरे वीडियो में यह देखने को मिला है कि कुछ लोग कार में सवार महिला को बचा रहे है। वे रस्सी के सहारे महिला को कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है। इधर पुल पर कुछ लोगों को घटना का वीडियो बनाते हुए भी देखा गया है। ऐसे में इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना हरियाणा के पंचकुला में घटी है। यहां पर अचानक आई बाढ़ में कार में सवाल एक महिला बह गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस सूत्रों की अगर माने तो यह घटना आज सुबह घटी है। 

सूत्र ने बताया कि पंचकुला के खरक मंगोली इलाके में एक महिला अपनी कार को नदी के किनारे पार्क कर रही थी तभी खूब तेज से एक फ्लैश फ्लड आया और उसमें महिला कार समेत बह गई थी। ऐसे में काफी मेहनत के बाद महिला को बचाया गया है। 

Web Title: Haryana Panchkula Woman washed away with car in flash floods horrifying video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे