लाइव न्यूज़ :

कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को नाले में फेंका, आवारा कुत्ते ने ऐसे बचाई जान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 20, 2019 07:39 IST

कुछ लोग वहां आए और पुलिस को खबर देकर बच्ची को अस्पताल भेजा. बच्ची अब हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रही है. यह घटना शहर में डोगरा गेट के पास गुरु वार सुबह की है और सीसीटीवी में कैद हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने सुबह 4.18 बजे बच्ची को नाले में फेंका और 4 बजकर 27 मिनट पर कुछ दूरी पर घूम रहा कुत्ता खींचकर नाले से बाहर गली में ले आया.पॉलीथिन से नवजात बच्ची मिली, जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया.

हरियाणा के कैथल में एक महिला ने कुछ घंटे पहले जन्मी बच्ची को पॉलीथिन में डालकर नाले में फेंक दिया लेकिन बच्ची के भाग्य में जीना लिखा था और एक आवारा कुत्ता उसका जीवन रक्षक बन गया. सड़क पर घूमता आवारा कुत्ता नाली में फेंकी गई बच्ची को फेंकने के कुछ मिनट भीतर ही पानी से बाहर ले आया और भौंक-भौंक कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगा.

कुछ लोग वहां आए और पुलिस को खबर देकर बच्ची को अस्पताल भेजा. बच्ची अब हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रही है. यह घटना शहर में डोगरा गेट के पास गुरु वार सुबह की है और सीसीटीवी में कैद हो गई.

महिला ने सुबह 4.18 बजे बच्ची को नाले में फेंका और 4 बजकर 27 मिनट पर कुछ दूरी पर घूम रहा कुत्ता खींचकर नाले से बाहर गली में ले आया. सबसे पहले नवजात को एक मुख्तयार नाम के व्यक्ति ने देखा. वह बेतरह भौंकने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला तो देखा कि कुत्ता पॉलीथिन के पास खड़ा है और किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है. मैंने फौरन पड़ोसियों को बुलाकर सूचना पुलिस को दी.

पॉलीथिन से नवजात बच्ची मिली, जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया. अब बच्ची स्वस्थ्य है. गंभीर हालत में मिली बच्ची की हालत में शाम तक सुधार हुआ तो डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया. सीसीटीवी में दिख रही है महिला एक घर में लगे सीसीटीवी में महिला उसी गली में बच्ची को फेंक कर वापस जा रही है. अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उसे सरगर्मी से खोज रही है.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल