हरियाणा चुनाव रुझान: Exit Polls करने वाले हो रहे हैं ट्रॉल, C-Voter के फाउंडर ने यूज़र के तंज का दिया फ़नी जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 13:53 IST2019-10-24T13:53:21+5:302019-10-24T13:53:21+5:30

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के अब तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 38, और कांग्रेस  30, जननायक जनता पार्टी 11 सीटे से आगे चल रही है।  

Haryana Assembly Election exit polls agency c voter yashwant deshmukh troll | हरियाणा चुनाव रुझान: Exit Polls करने वाले हो रहे हैं ट्रॉल, C-Voter के फाउंडर ने यूज़र के तंज का दिया फ़नी जवाब

हरियाणा चुनाव रुझान: Exit Polls करने वाले हो रहे हैं ट्रॉल, C-Voter के फाउंडर ने यूज़र के तंज का दिया फ़नी जवाब

Highlightsहरियाणा विधानसभा चुनाव-2019- राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल थे। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2019 को लेकर रुझान सामने आ रहे हैं। रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में काटे की टक्कर दिख रही है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ एग्जिट एजेंसियाँ जमकर ट्रॉल हो रही हैं। ट्विटर पर इसको लेकर CVoter के यशवंत देशमुख भी ट्रोल हो रहे हैं। CVoter ने अपने सर्वे में बताया था कि बीजेपी को हरियाणा में 83 और कांग्रेसस को 3 और अन्य को 4 सीट मिलेंगे। 

इसी सर्वे के आंकडे़ को शेयर करते हुए 24 अक्टूबर को ग्यारह बजे कर्नाटक के कांग्रेस नेता श्रीवत्‍स ने तंज करते हुए लिखा है कि यशवंत देशमुख आप चुनावी सर्वे एजेंसी चलाते हैं या फिर गैस एजेंसी। 

कांग्रेस नेता श्रीवत्‍स के इस ट्वीट का यशवंत देशमुख ने फनी जवाब दिया है। यशवंत देशमुख ने लिखा है, 'जाहिर तौर पर गैस एजेंसी। चेहरे पर ढेर सारे अंडे के साथ। मैं फिर से ऐसे सर्वे करने के लिए तैयार हूं।'

बता दें कि एबीपी ओपिनियन सर्वे पोल और CVoter के सर्वे एकी ही जैस थे। जिसमें बीजेपी+ 83 सीटें, कांग्रेस+ 03 सीटें, अन्य- 04 सीटें थी।


हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के अब तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 38, और कांग्रेस  30, जननायक जनता पार्टी 11 सीटे से आगे चल रही है।  

 राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। हरियाणा में एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां पर त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल थे। 

Web Title: Haryana Assembly Election exit polls agency c voter yashwant deshmukh troll

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे