लाइव न्यूज़ :

गरीबी का ऐसा मंजर! यहां मिट्टी में नमक मिलाकर बनाई जाती हैं रोटियां, वीडियो देख रो देंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 21, 2018 20:44 IST

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग मिट्टी में कैसे नमक और पानी मिलाकर रोटी की लोई बनाकर उसे तैयार कर रहे हैं। जिसके बाद वह उसे धूप में सुखाते हैं फिर उसे खाते हैं। ये हाल कैरीबियाई देश हैती का है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: हैती नाम के एक देश की वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस देश में इतनी ज्यादा गरीबी है कि लोग यहां मिट्टी की रोटियां बनाकर खाते हैं। जी हां, हैती देश की कुल आबादी एक करोड़ है।  जिसमें 30 लाख लोगों तक खाना पहुंच ही नहीं पाता है। इस देश की बड़ी समस्या भुखमरी है। यहां लोग कुपोषित के शिकार हैं। 

इस देश के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को  टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो इतना ज्यादा इमोशनल है कि देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए सहवाग ने एक भावूक पोस्ट भी लिखा है। सहवाग ने लिखा है- 'गरीबी! हैती में मिट्टी में नमक मिलाकर रोटियां बनाई जाती है। यहां के लोग इसे खाते हैं। तो आप प्लीज... प्लीज खाने को बर्बाद बिल्कुल न करें। हम जिसकी कद्र नहीं करते वो किसी के लिए बहुत अहम है। अपना बचा हुआ खाना किसी जरूरतमंद को दान करें या फिर रोटी बैंक तक पहुंचाए जो जरूरतमंदों तक पहुंचाती है।' 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग मिट्टी में कैसे नमक और पानी मिलाकर रोटी की लोई बनाकर उसे तैयार कर रहे हैं। जिसके बाद वह उसे धूप में सुखाते हैं फिर उसे खाते हैं। 

इसलिए खाई जाती है मिट्टी की रोटियां 

हैती कैरीबियाई देशों में से एक है। यहां 2010 में  भयंकर भूकंप आया था, जिसमें ढाई लाख के करीब लोगों की जान चली गई थी। वहीं 30 लाख से ज्यादा लोग उस भूकंप से प्रभावित हुए थे। हैती अब तक उस भूकंप की तबाही से उभर नहीं पाया है। 

यूपी के युवकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कश्मीर में नौकरी का लालच देकर कराई गई पत्थरबाजी

हालांकि इस देश में गरीबी पहले से थी लेकिन भूकंप ने उसे और बढ़ा दिया है। 2008 में आई खबर के मुताबिक वहां  के लोग खाने की कीमतों में आए उछाल की वजह से मिट्टी की रोटी बनाकर खाने लगे थे, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे कि वह खान खरीद पाएं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :वीरेंद्र सहवागवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'