VIDEO: गुजरात के अमरेली में ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: April 22, 2025 14:51 IST2025-04-22T14:49:26+5:302025-04-22T14:51:02+5:30
Gujarat Plane Crash: गुजरात के अमरेली में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां मंगलवार को अमरेली के गिरिया रोड पर एक निजी कंपनी का प्लेन अचानक क्रैश होकर जमीन पर गिरा।

VIDEO: गुजरात के अमरेली में ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश, देखें वीडियो
Gujarat Plane Crash: गुजरात के अमरेली में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां मंगलवार को अमरेली के गिरिया रोड पर एक निजी कंपनी का प्लेन अचानक क्रैश होकर जमीन पर गिरा। प्लेन में कुल दो लोग मौजूद बताये जा रहे हैं। जिसमें से एक की मौत हो गई है। अमरेली फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया, हाल ही में जामनगर में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
गुजरात के अमरेली में एक निजी कंपनी का प्लेन क्रैश हुआ। रिहाइशी इलाके में गिरा विमान। एक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल। pic.twitter.com/449MzWvexH
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) April 22, 2025
#WATCH अमरेली, गुजरात: शास्त्री नगर क्षेत्र में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटना में एक पायलट की मृत्यु हो गई। pic.twitter.com/zXX5s2QjAx
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 22, 2025
#WATCH अमरेली, गुजरात: फायर ऑफिसर एचसी गढ़वी ने बताया, "हमें एक प्लेन क्रैश की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने आग पर काबू पाया। अंदर प्लेन का पायलट दिख रहा था। पायलट को अस्पताल भेजा गया। हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई है।" https://t.co/1zB5a31s48pic.twitter.com/sD7O58AeMZ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 22, 2025