लाइव न्यूज़ :

दंपति ने राफेल थीम पर छपवाया अपनी शादी का कार्ड, PM मोदी ने की सराहना

By भाषा | Updated: January 22, 2019 12:26 IST

सूरत के दंपति युवराज पोखरना और उनकी होने वाली दुल्हन साक्षी अग्रवाल को लिखी चिट्ठी में मोदी ने कार्ड पर लिखी सामग्री को ‘‘सरल’’ बताया और कहा कि इसने उन्हें देश के लिए और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Open in App

 गुजरात के एक दंपति ने राफेल लड़ाकू विमान के थीम पर अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड डिजाइन किया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंपति की प्रशंसा की। कार्ड के एक पेज पर राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के राजग सरकार के फैसले को सही ठहराया गया है।

सूरत के दंपति युवराज पोखरना और उनकी होने वाली दुल्हन साक्षी अग्रवाल को लिखी चिट्ठी में मोदी ने कार्ड पर लिखी सामग्री को ‘‘सरल’’ बताया और कहा कि इसने उन्हें देश के लिए और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

दंपति का विवाह 22 जनवरी को है। सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुये पोखरना ने कहा कि उन्हें मोदी जी का पत्र मिला है।

उस पत्र में मोदी ने लिखा, ‘‘युवराज और साक्षी की शादी की खुशी के अवसर पर पोखरना परिवार को हार्दिक बधाई। मेहमानों को भेजे गए शादी के निमंत्रण पत्र की एक अनूठी चीज पर मेरा ध्यान गया। इसकी सामग्री की सरलता राष्ट्र के प्रति आपकी चिंता और प्यार को दर्शाती है। इससे मुझे अपने देश के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।’’ 

पत्र के अनुसार मोदी ने लिखा, ‘‘सुखी और समृद्ध जीवन के लिए दंपति को शुभकामनाएं और आशीर्वाद।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल