लाइव न्यूज़ :

गुजरात: महिला के साथ होटल पहुंचे 'आप' विधायक भूपत भयानी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो उल्टे पैर भागे; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2023 18:33 IST

गुजरात में बड़ा विवाद सामने आया, जब खबरें सामने आईं कि गुजरात के आप विधायक भूपत भयानी एक होटल के कमरे में एक विवाहित महिला के साथ पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के आप विधायक भूपत भयानी का वीडियो वायरल वीडियो में महिला संग होटल में पकड़े गए विधायक महिला के पति के सामने आने पर मुंह छुपाकर भागे विधायक

सूरत:गुजरात में आम आदमी पार्टी से विधायक भूपत भयानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवादित वीडियो के सामने आने के बाद आप विधायक के साथ पार्टी की भी खूब किरकिरी हो रही है।

बताया जा रहा है कि वीडियो बुधवार का है। इस वीडियो में गुजरात के आफ विधायक भूपत भयानी एक होटल में महिला के साथ पहुंचे हुए हैं। चौकाने वाली बात ये है कि ये महिला शादीशुदा है जो उनके साथ होटल के एक कमरे में पहुंची है। 

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विधायक की इस करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला का पति भी उसी होटल पहुंचा और अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

गौरतलब है कि यह वायरल वीडियो सूरत के कडोदरा के सूरज होटल में हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप विधायक और एक महिला जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है होटल के रिसेप्शन पर चेक इन कर रहे हैं। दोनों की स्थिति कुछ संदेह पूर्ण दिखाई दे रही है। 

अचानक महिला का पति पहुंचा होटल 

विधायक की इस करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ जब कहानी में नया मोड़ महिला के पति के पहुंचने से आया। दरअसल, जिस होटल में विधायक महिला संग अपना कमरा ले रहे थे उसमें अचानक से महिला का पति आ गया।

स्थिति तब बिगड़ गई जब महिला का पति अप्रत्याशित रूप से होटल में पहुंच गया जिससे विधायक को तुरंत अपना चेहरा रूमाल से ढंकना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति ने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के प्रयास में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया।

रिपोर्ट के अनुसार, पति का दावा है कि पुलिस जांच से भूपत भयानी की अन्य महिलाओं के साथ अंतरंग संबंधों में कथित संलिप्तता का पता चलेगा।

वहीं, आप विधायक ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह कोई भी प्रतिक्रिया या बयान देने से पहले अपनी कानूनी टीम से परामर्श करेंगे।

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसे लेकर आप विधायक की जमकर किरकिरी हो रही है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीगुजरातSuratवायरल वीडियोसोशल मीडियाAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो