लाइव न्यूज़ :

57 साल के शख्स को हुआ प्यार तो गर्लफ्रेंड से रचा ली शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रातोंरात लखपति बन गया ये दूल्हा

By अमित कुमार | Updated: December 23, 2020 10:24 IST

इग्लैंड के रहने वाले एक 57 साल के शख्स की खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई, जब शादी वाले दिन उसे पता चला कि उसने 9.6 लाख रुपए का बेट जीत लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी करते ही इंग्लैंड का एक शख्स लखपति बन गया। फुटबॉल मैच पर लगाए गए एक शर्त की वजह से इस शख्स ने 9.6 लाख रुपए जीत लिए। शादी वाले दिन अकाउंट में इतने पैसे पाकर रिचर्ड पर्ससेल की खुशी दोगुनी हो गई।

किस्मत कैसे करवट लेती है और कोई कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच जाता है इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से शादी की और शादी वाले दिन वह लखपति बन गया। इग्लैंड में रहने वाले रिचर्ड पर्ससेल नामक 57 साल के शख्स की कहानी कुछ ऐसी ही है। जिस दिन रिचर्ड पर्ससेल ने अपनी प्रेमिका से शादी की, उसी दिन उन्हें एक ऐसी खबर मिली जिससे वह लखपति बन गए। 

रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्ड पर्ससेल ने फुटबॉल मैच पर एक शर्त लगाया था। चेशायर के रहने वाला रिचर्ड अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने की तैयारियों में जुटे हुए थे। तभी उन्हें खबर मिली कि वह 9.6 लाख रुपए का बेट जीत गए हैं। इस खबर को मिलते ही उनकी खुशी दोगुनी हो गई। हालांकि, रिचर्ड को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि वह इतनी बड़ी रकम जीत चुके हैं।

रिचर्ड का कहना था कि जब तक उनके अकाउंट में पैसे नहीं आ जाते उन्हें उस पर यकीन नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें पैसे आ चुके थे। रिचर्ड ने बताया कि शादी के दिन इतने पैसे मिलने से वह काफी खुश हो गए। वह अपनी प्रेमिका विक्टोरिया के साथ अब एक नई और बेहतर जिंदगी की शुरुआत करेंगे।  

टॅग्स :फुटबॉलवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी