लाइव न्यूज़ :

बाढ़ के पानी को पार कर दूल्हा लेकर जा रहा था बारात, आईपीएस ने कहा- इतनी मुसीबत में भी दूसरी मुसीबत लेने चला, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 30, 2021 15:25 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा सज-धज कर बाढ़ के पानी को पार करते हुए अपनी बारात लेकर जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ के पानी को पार करते हुए दूल्हा जा रहा था शादी करने आईपीएस अधिकारी ने कहा- मुसीबत के वक्त और रिस्क लेने वालालोगों ने कहा - हिम्मतवाला है , वीडियो वायरल

मुंबई : कोरोना काल में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगाया है ताकि देश को जल्द से जल्द महामारी से निजात मिल सके । ऐसे में लोगों ने अपने कई बेहद जरूरी  काम भी टाल दिए है । शादियां की भी डेट बढ़ा दी गई है क्योंकि कोरोना काल में शादियों में कम लोगों के शामिल होने की इजाजत है लेकिन कुछ लोग ऐसे है , जिन्हें इस कोरोना काल और चक्रवात के बीच भी शादी करनी है । दरअसल तौकाते और यास चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में तबाही भी मची हुई थी । ऐसे में बाढ़ और तूफान का असर भी था ।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं । इस वीडियो में एक बारात सज-धजकर दूल्हे के साथ जा रही है ।  दूल्हा बाढ़ को पार करते हुए शादी करने के लिए बारात लेकर जा रहा है । वीडियो दूल्हे के साथ बारात में कई लोग भी नजर आ रहे हैं और सभी पानी से बचने के लिए अपने कपड़े को उठाकर बाढ़ के पानी को पानी से पार पाने की कोशिश कर रहे हैं । हालांकि इस दौरान भी दूल्हे का स्टाइल कम नहीं हुआ है । लोग दूल्हे के स्टाइल की भी खूब तारीफ कर रहे हैं ।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया । उन्होंने इस वीडियो का एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, 'मुसीबत के वक्त और रिस्क लेने वाला ' । सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं । अब तक इस वीडियो पर सैकड़ों लाइक आ चुके हैं । इसपर एक यूजर ने लिखा, 'हिम्मतवाला है' ।

  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो