लाइव न्यूज़ :

फूलों से सजी मर्सिडीज गाड़ी छोड़ नई-नवेली दुल्हनिया के घर ट्रैक्टर से पहुंचे दूल्हे राजा, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम

By अमित कुमार | Updated: December 5, 2020 14:03 IST

भारतीय किसान इस समय कृषि बिल को लेकर धरणे पर बैठे हुए हैं। किसानों का समर्थन देने के लिए एक दूल्हे ने अनोखा तरीका अपना जिसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के दिन हर दूल्हे का सपना होता है कि वह शान से अपनी दुल्हन को लेने जाए। हाल ही में एक दूल्हा ट्रैक्टर से अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा जिसकी वजह कमाल की थी। दुल्हे के इस कदम को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अपनी शादी को खास बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। फिल्मी सितारों को बुलाने से लेकर शादी पर लाखों-करोड़ों खर्च करना। हर किसी की चाहत होती है कि उसकी शादी को लोग लंबे समय तक याद रखे। लेकिन हाल ही में एक दूल्हे ने अपनी शादी वाले दिन कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। 

हरियाणा के एक दूल्हे ने किसान आंदोलन को समर्थन करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। महंगी गाड़ी को छोड़कर ट्रैक्टर पर दूल्हे को आता देख हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जब दूल्हे के ऐसा करने के पीछे का कारण उन्हें पता चला तो सब उसकी तारीफ में जुट गए। हरियाणा के करनाल में रहने वाले सुमित धुल के इस काम की हर जगह वाहवाही हो रही है। 

सुमित धुल ने बताया कि वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और किसानों के प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। शादी के दिन फूलों से सजी मर्सिडीज गाड़ी को छोड़ सुमित के मन में  ट्रैक्टर से जाने का विचार आया। इतना ही नहीं परिवार और बरात में शामिल होने आईं महिलाएं जय जवान-जय किसान और किसान एकता के नारे लगातीं दिखीं। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनहरियाणावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो