लाइव न्यूज़ :

पटना नगर निगम ने फिर से उठाया 'ग्रैजुएट चायवाली' का ठेला, रोते हुए कहा- हम सिस्टम से हार मान गए, हम कंपनी बंद करने जा रहे

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2022 15:03 IST

प्रियंका ने कहा कि यहां पटना में बहुत सारा गैरकानूनी काम होता है। गैरकानूनी तरीके से शराब बेचा जाता है लेकिन सिस्टम वहां सक्रिय नहीं होता। लेकिन एक लड़की बिजनस करना चाहती है तो उसे बार-बार परेशान किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका बोरिंग रोड में जहां ठेला लगाती हैं वहां से उनका स्टॉल अचानक गायब हो गया है।प्रियंका ने रोते हुए कहा कि हम हद भूल गए थे, मेरी औकात बस चूल्हा चौका तक है।यहां लड़कियों की औकात इतनी होती है कि वह बस किचन तक सीमित रहती हैंः प्रियंका

पटनाः  बिहार की राजधानी पटना की 'ग्रैजुएट चाय वाली' प्रियंका गुप्ता ने एक वीडियो में रोते हुए दावा किया है कि नगर निगम ने फिर से उनका ठेला उठा लिया है। उन्होंने रोते हुए अपना एक वीडिया पोस्ट किया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि हम सिस्टम से हार मान गए हैं। वीडियो में प्रियंका ने कंपनी बंद करने की बात कही है।

प्रियंका ने कहा कि यहां पटना में बहुत सारा गैरकानूनी काम होता है। गैरकानूनी तरीके से शराब बेचा जाता है लेकिन सिस्टम वहां सक्रिय नहीं होता। लेकिन एक लड़की बिजनस करना चाहती है तो उसे बार-बार परेशान किया जाता है। प्रियंका पटना के वीमेंस कॉलेज के पास 'ग्रेजुएट चाय वाली नाम से स्टॉल लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने स्टॉल को शिफ्ट कर लिया और वो बोरिंग रोड चली गईं।

प्रियंका ने वीडियो में कह रही है-  "आप सब तो मुझे जानते ही होंगे। ग्रेजुएट चाय वाली। सो कॉल्ड ग्रेजुएट चाय वाली। हद भूल गए थे हम अपनी। मुझे लगा था कि हम बिहार में कुछ अलग कर रहे थे। अभी तो आप लोग सपोर्ट कर रहे थे न लेकिन हम अपनी हद भूल गए थे कि ये बिहार है बिहार। यहां लड़कियों की औकात इतनी होती है कि वह बस किचन तक सीमित रहती हैं। होना भी चाहिए। लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता है।"

प्रियंका ने वीडियो में रोते हुए आगे कहती हैः "यहां पटना में बहुत सारा ठेला लगता है। पटना में अवैध तरीके से बहुत काम होता है। शराब बेची जाती है, लेकिन वहां सिस्टम एक्टिव नहीं होता है। कोई लड़की अपना व्यवसाय कर रही है तो उसको बार बार परेशान किया जाता है। हद भूल गए थे न हम अपनी। मेरी औकात बस चूल्हा चौका तक है। शादी करके बस अपने घर जाना। बिजनेस करना तो अधिकार ही नहीं है।"

प्रियंका बोरिंग रोड में जहां ठेला लगाती हैं वहां से उनका स्टॉल गायब है। सिर्फ दो डिब्बे और कुछ कप और कचरा का डिब्बा बचा हुआ है। प्रियंका ने इसके लिए पटना नगर निगम पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि "जब मुझे नगर निगम के कमिश्नर सर से परमिशन मिला है कि हम कुछ दिनों के लिए यहां ठेला लगा सकते हैं तो बार बार मेरा स्टॉल क्यों उठा लिया जाता है?

प्रियंका ने रोते हुए कहा कि हम सिस्टम से हार मान गए हैं। बकौल प्रियंका जिन जिन ने हम लोगों का फ्रेंचाइजी बुक किया है हम उनको पैसा वापस करने जा रहे हैं। कंपनी बंद करने जा रहे हैं। हम घर जा रहे हैं वापस। शुक्रिया नगर निगम।"

टॅग्स :पटनावायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो