लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद के बच्चे को जन्म देने की कोशिश, नवजात सहित अविवाहिता की मौत

By भाषा | Updated: March 12, 2019 01:34 IST

पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले उसने बिलंदपुर इलाके में किराये पर एक कमरा लिया और रविवार को अन्य किरायेदारों ने उसके कमरे के दरवाजे से खून बहते देखा।

Open in App

गोरखपुर के बिलंदपुर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना में किराये के मकान में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश करते हुए 25 वर्षीय अविवाहिता की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, युवती अपने फोन पर बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया का एक वीडियो देख रही थी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि वह बहराइच की रहने वाली थी और पिछले चार साल से गोरखपुर में रह रही थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले उसने बिलंदपुर इलाके में किराये पर एक कमरा लिया और रविवार को अन्य किरायेदारों ने उसके कमरे के दरवाजे से खून बहते देखा। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को खून में लथपथ पाया। महिला का शव बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कैंट पुलिस थाने के एसएचओ रवि राय ने बताया, ‘‘महिला की उम्र 25 साल थी और वह अविवाहित थी। वह अपने कमरे में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश में मर गई। वह चार दिन पहले ही किराये पर यहां रहने आई थी। हालांकि वह पिछले चार साल से गोरखपुर में रह रही थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कोई शिकायत पत्र नहीं दिया और उन्होंने उस व्यक्ति के बारे में भी कुछ नहीं बताया जिससे वह गर्भवती हुई।’’

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशवायरल कंटेंटउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019gorakhpur-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया