'बार गर्ल इन इंडिया'- सोनिया गांधी, 'स्टूपिड पीएम' मोदी! गूगल सर्च में नेताओं के ऐसे अजीबो-गरीब नतीजे
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2018 15:52 IST2018-12-20T15:52:35+5:302018-12-20T15:52:35+5:30
अमेरिकी कांग्रेस के एक सदस्य ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई से पूछा कि आखिर क्यों 'इडियट' सर्च करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम आ रहा है?

'बार गर्ल इन इंडिया'- सोनिया गांधी, 'स्टूपिड पीएम' मोदी! गूगल सर्च में नेताओं के ऐसे अजीबो-गरीब नतीजे
अमेरिकी कांग्रेस के एक सदस्य ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई से पूछा कि आखिर क्यों 'इडियट' सर्च करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम आ रहा है? हालांकि ये एक बहुत अजीब प्रश्न लगता है लेकिन ये उचित है कि ऐसा क्यों होता। हालांकि इसपर अभी गूगल के सुंदर पिचाई ने क्या जवाब दिया है ये को पता नहीं चल पाया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल पर कुछ सर्च करने पर अजीबो-गरीब नाम दिखे हो।
bar girl in india पर सोनिया गांधी!
फर्स्ट पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक अगर आप 'बार गर्ल इन इंडिया' ( bar girl in india) सर्च करते हैं तो कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षता सोनिया गांधी का विकिपीडिया का प्रोफाइल खुलता है। सिर्फ इतना ही यही नहीं, सोनिया गांधी की पूरी प्रोफाइल, उनका विकिपिडिया पेज और उनसे जुड़ी सारी जानकारियां आपको इस कीवर्ड पर मिल जाएगी।
stupid pm पर पीएम मोदी का नाम!
कुछ दिनों पहले जब आप गूगल पर 'स्टूपिड पीएम' सर्च करते थे तो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम सामने आता था, खैर आप अब भी गूगल पर ये सेम कीवर्ड सर्च करेंगे तो पीएम मोदी से सम्बंधित कई खबरें आपको दिख जाएंगी।
भिखारी सर्च करने पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का नाम!
पिछले दिनों गूगल पर भिखारी शब्द लिखने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आ रही थी। ऐसी कई खबरें सोशल मीडिया पर चली। ये खबरें काफी वायरल भी हुई थी।
सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी को लेकर दिया था विवादित बयान
बता दें कि सोनिया गांधी के बारे में एक बार बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि सोनिया गांधी राजीव गांधी से मिलने से पहले कैंबिज में वेटर थीं। सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक एक बार जब वो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लैक्चर देने गए थे तब वहां के लोगों ने बताया कि सोनिया गांधी यहां पढ़ती नहीं थीं बल्कि यहां एक रेस्टोरेंट में वेटर थीं।


