बाप रे! किसान की बकरी ने दिया 'आधा मानव-आधा सूअर' बच्चे को जन्म, लोगों ने बताया अभिशाप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2018 19:12 IST2018-11-22T19:12:09+5:302018-11-22T19:12:09+5:30

इस जीव को देखने के लिए उसके घर पर लोगों का जमघट लग गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे शैतान का बच्चा तक कह दिया।

goat gives birth to half pig- half human creature in philippines viral photo | बाप रे! किसान की बकरी ने दिया 'आधा मानव-आधा सूअर' बच्चे को जन्म, लोगों ने बताया अभिशाप

बाप रे! किसान की बकरी ने दिया 'आधा मानव-आधा सूअर' बच्चे को जन्म, लोगों ने बताया अभिशाप

फ़िलीपीन्स का एक किसान उस वक्त दंग रह गया जब उसकी बकरी ने 'आधा मानव-आधा सूअर' जैसे बच्चे को जन्म दिया। अब किसान के परिवार में इस बात का डर बैठ गया है कि इस अजीबोगरीब जीव का जन्म उसके परिवार के बुरे वक्त की शुरुआत का कारण बन सकता है। यहां रहने वाली 40 साल की जोसफीन रफीक ने बताया कि पिछले महीने उसकी बकरी की प्रेग्नेंसी के बारे में उसे पता चला था। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दूसरा बच्चा ऑपरेशन से निकाला गया। लेकिन जो चीज सामने आई, उसने हम सबके होश उड़ा दिए। उस जीव के शरीर में बकरी की तरह एक भी बाल नहीं थे।

जोसफीन ने इस अजीबोगरीब जीव के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि इस जीव को देखने के लिए उसके घर पर लोगों का जमघट लग गया। कुछ लोग उसे शैतान का बच्चा कहने लगे। उसका शरीर पिंक और चिकना था। 

जोसफीन ने कहा, मैंने कभी भी ऐसा कोई जीव नहीं देखा। वो आधा सुअर और आधा इंसान लग रहा था। उसके हाथ पैर भी थे। मुझे समझ नहीं आया कि आखिर बकरी ने ऐसे बच्चे को कैसे जन्म दिया। 

जोसफीन ने बताया कि जन्म के बाद उस अजीबोगरीब जीव और बकरी के एक और बच्चे की मौत हो गई। जोसफीन ने कहा, किसी को भी नहीं पता कि वो चीज आखिर क्या थी। लेकिन ये बकरी तो बिल्कुल भी नहीं थी। 

इस मामले पर एनिमल साइंस एक्सपर्ट डॉ.एगपिट साल्सिस ने कहा, 'जेनेटिक बदलावों की वजह से ऐसी चीजें हमें देखने मिलती हैं। कई बार मां को किसी बीमारी की वजह से गर्भ में पल रहे जानवरों के बच्चे इस तरह पैदा हो जाते हैं'। 

Web Title: goat gives birth to half pig- half human creature in philippines viral photo

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे