लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से अश्लीलता करने वाले गोवा के स्विमिंग कोच का वीडियो वायरल, खेल मंत्री ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 07:07 IST

आरोपी स्विमिंग सीखने आने वाली लड़कियों पर बुरी नजर रखता था और उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता था। पुलिस को शक है कि इसके बाद भी कई लड़कियां इसपर आरोप लगा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के बयान के आधार पर कोलकाता पुलिस ने गांगुली के खिलाफ शिकायत दर्ज की और इसे गोवा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कोच को गिरफ्तार करने के लिये कई टीमें बनायी हैं।

गोवा पुलिस ने गुरूवार को एक तैराकी कोच के खिलाफ बलात्कार एवं धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया और अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी के लिये उसकी तलाश जारी है। गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें आरोपी 15 वर्षीय लड़की से अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने आरोपी कोच पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, मैं इस मामले पर नजर बनाये हुये हूं। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने आरोपी सुरजीत गांगुली को निलबिंत कर दिया है। मैंने मैंने स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी कहा है कि इसे कहीं कभी भी कोई नौकरी नहीं मिले। 

गोवा के मापुसा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि गांगुली के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक भयादोहन) तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) की धाराओं एवं गोवा बाल अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडिया आने के बाद जीएसए ने गांगुली को बर्खास्त कर दिया गया था।

लड़की के बयान के आधार पर कोलकाता पुलिस ने गांगुली के खिलाफ शिकायत दर्ज की और इसे गोवा पुलिस को सौंप दिया। 

टॅग्स :गोवावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी