लाइव न्यूज़ :

समुद्र में लड़कियां कर रही थी कयाकिंग, नीचे से व्हेल ने आकर किया हमला, वायरल वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 08:41 IST

जूली मैकसोरले और लिज कॉट्रियल नाम की दो लड़कियां कायाकिंग कर रही थी। इस दौरान ही कैलिफोर्निया में व्हेल ने लड़कियों पर हमला कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने बताया कि एक बड़ी मछली को पास आते देख मैं जोर से चिल्लाई लेकिन व्हेल ने तेजी से हमला कर दिया।पीड़ित लड़की ने कहा कि व्हेल ने हमला कर दिया तो इसके बाद लगा कि मैं तो अब जिंदा नहीं रह पाऊंगी।

नई दिल्ली: कैलिफोर्निया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां समुद्र में कायाकिंग कर रही है। तभी एक व्हेल ने अचानक कायाकिंग कर रही लड़कियों पर अटैक कर दिया। 

वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि व्हेल ने उन्हें निगलने का प्रयास किया था। फॉक्स न्यूज रिपोर्ट की मानें तो जूली मैकसोरले और लिज कॉट्रियल नाम की दो लड़कियां कायाकिंग कर रही थी। इस दौरान ही कैलिफोर्निया में यह घटना घटी है। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fmklmknoim%2Fvideos%2F10103013352210110%2F&show_text=false&width=476" width="476" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowTransparency="true" allow="encrypted-media" allowFullScreen="true"

पीड़ित लड़की ने बताया कि एक बड़ी मछली को पास आते देख मैं जोर से चिल्लाई लेकिन अचानक हम कुछ समझ पाते इससे पहले हवा में उछल गए और पानी में गिर पड़े।

पीड़ित लड़की ने कहा कि पहले तो मुझे लगा कि मैं व्हेल को धक्का देकर दूर भगा दूंगी। लेकिन, तभी व्हेल ने हमला कर दिया इसके बाद लगा कि मैं तो अब जिंदा नहीं रह पाऊंगी। व्हेल मेरे उपर और मैं पानी के अंदर थी। 

वीडियो देखने पर लग रहा है कि व्हेल ने दोनों लड़कियों को निगलने का प्रयास किया। लेकिन, बाल-बाल बचकर दोनों लड़की बाहर निकल आती है। इस दौरान कयाकिंग कर रहे अन्य लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी