लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की सड़को पर कैमरे में कैद हुआ 25-30 फीट का विशालकाय सांप, जानकारी मिलने पर आस-पास के गांवों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 10, 2022 14:54 IST

यह सांप इतना लंबा था कि उसने पूरे सड़क को ढ़क लिया था। वीडियो में सांप सड़क को पार करते हुए दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के नबरंगपुर जिले में विशाल सांप दिखा है। इस सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी लंबाई करीब 25-30 फीट थी।

भुवनेश्वर: ओडिशा के नबरंगपुर जिले में बहुत ही बड़ा सांप को देखा गया है। आम तौर पर इस इलाके में सांपों को देखना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कैमरे में कैद इस तरह के विशाल सांप को देखने की कल्पना किसी ने नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, यह सांप लगभग 25-30 फीट लंबा बताया जा रहा है। इस विशालकाय सांप का वीडियो एक यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद आस पास के इलाकों में डर का माहौल बना है।

कैमरे में कैद हुआ विशाल सांप

सोशल मीडिया ट्विटर पर जारी एक वीडियो में करीब 25-30 फीट लंबा सांप को देखा जा रहा है। यह वीडियो मोहम्मद सुफियान नामक एक यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे एक मोटा और लंबा सांप सड़क को पार कर रहा है। सांप की लंबाई इतनी ज्यादा है कि वह पूरी सड़क को ढ़क लेता है वीडियो में ऐसा देखा गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात इस सांप को इलाके के खाटीगुड़ा जवाहर नवोदय विद्यालय के बगल के मुख्य सड़क पर देखा गया था। वहीं वीडियो के जारी होने के बाद इलाके में काफी दहशत है और लोग काफा डरे हुए भी है। 

अंगुल जिले में भी दिखा था विशाल किंग कोबरा

इससे पहले भी ओडिशा के अंगुल जिले के सतकोसिया रिजर्व के तहत कराडपा गांव में भी एक विशाल किंग कोबरा को देखा गया था जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि किंग कोबरे ने एक जिंदा अजगर को निगल लिया था जिसके बाद वह उसे सही से पचा नहीं पाया था। इस कारण किंग कोबरा ने उसे बाहर निकाल दिया था। लेकिन तब तक उस अजगर की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा था कि वह किंग कोबरा भी देखने में बहुत बड़ा था जिसे देख लोगों में डर बन बन गया था। हालांकि बाद में किंग कोबरे को रेस्कयू कर लिया गया था।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'