गाजीपुर ग्राम पंचायतः 26 जनवरी से 15 गांवों की बहुओं-लड़कियों के कैमरा वाले मोबाइल बैन?, सुजनाराम चौधरी ने कहा-शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों या पड़ोसी घर भी नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 09:36 IST2025-12-23T09:35:13+5:302025-12-23T09:36:19+5:30

Ghazipur Gram Panchayat: जालोर जिले के गाजीपुर गांव में रविवार को चौधरी समुदाय की एक बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता 14 पट्टियों (उप-मंडलों) के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की।

Ghazipur Gram Panchayat Mobile phones cameras banned bahu girls 15 villages from January 26 Sujanaram Chaudhary said not take weddings, social functions neighbours houses | गाजीपुर ग्राम पंचायतः 26 जनवरी से 15 गांवों की बहुओं-लड़कियों के कैमरा वाले मोबाइल बैन?, सुजनाराम चौधरी ने कहा-शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों या पड़ोसी घर भी नहीं...

सांकेतिक फोटो

Highlightsचौधरी ने बताया कि पंच हिम्मतराम ने इस फैसले की घोषणा की।फोन की आवश्यकता है, उनका उपयोग केवल घर पर ही कर सकती हैं।पड़ोसी के घर भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जोधपुरः राजस्थान में जालोर जिले की एक ग्राम पंचायत ने 26 जनवरी से 15 गांवों की बहुओं और लड़कियों के कैमरा वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा, सार्वजनिक समारोहों या पड़ोसी के घर मोबाइल फोन ले जाना भी प्रतिबंधित होगा। उन्हें केवल कीपैड वाले फोन का उपयोग करने की अनुमति होगी। यह निर्णय जालोर जिले के गाजीपुर गांव में रविवार को चौधरी समुदाय की एक बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता 14 पट्टियों (उप-मंडलों) के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की।

चौधरी ने बताया कि पंच हिम्मतराम ने इस फैसले की घोषणा की। हिम्मतराम के अनुसार, पंच सदस्यों और समुदाय के सदस्यों के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि बहुएं और लड़कियां केवल कीपैड वाले फोन का उपयोग करेंगी। चौधरी ने बताया कि स्कूल जाने वाली लड़कियां, जिन्हें पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता है, उनका उपयोग केवल घर पर ही कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूली लड़कियों को शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों या यहां तक ​​कि पड़ोसी के घर भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पंचायत के फैसले के विरोध के जवाब में चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है कि बच्चे अक्सर घरों में महिलाओं के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन दे देती हैं, ताकि वे अपने दैनिक कार्य कर सकें। 

Web Title: Ghazipur Gram Panchayat Mobile phones cameras banned bahu girls 15 villages from January 26 Sujanaram Chaudhary said not take weddings, social functions neighbours houses

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे