हवस के भूखे अब जानवरों को बना रहे शिकार! गाजियाबाद फीमेल डॉग के साथ कुकर्म; वीडियो वायरल
By अंजली चौहान | Updated: August 25, 2024 12:28 IST2024-08-25T11:39:41+5:302024-08-25T12:28:21+5:30
Ghaziabad Dog Raped: 21 सेकंड के वीडियो क्लिप में सुरेंद्र सिंह नाम के आरोपी को गाजियाबाद के मोदीनगर में एक मादा कुत्ते के साथ कथित तौर पर बलात्कार करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हवस के भूखे अब जानवरों को बना रहे शिकार! गाजियाबाद फीमेल डॉग के साथ कुकर्म; वीडियो वायरल
Ghaziabad Dog Raped: भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर प्रशासन अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। कई कानून और जागरूकता के जरिए महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को रोकने की अनेक पहल की जा रही है। बावजूद इसके ये अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं लेकिन महिलाओं के जागरुक होने के साथ-साथ अब अपराधी जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। गाजियाबाद में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपने रोंगटे खड़े हो जाएगे।
दरअसल, एक बेजुबान कुत्ते को एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ बलात्कार किया है। शख्स की इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
#गाजियाबाद_यूपी
— दर्शक न्यूज़ 24 (@darshak_24) August 25, 2024
मोदीनगर क्षेत्र के एक कॉलोनी में एक युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया जिसका #video वायरल हो रहा है,
पुलिस ने शिकायत पर पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, पुलिस ने आरोपी लिया हिरासत है।#ghaziabad#viralvideo#Trending@ghaziabadpolice@Uppolicepic.twitter.com/w4qQxzn7nA
21 सेकंड की वीडियो क्लिप में आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के मोदीनगर में कथित तौर पर मादा कुत्ते के साथ बलात्कार कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।