GAYA News: ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन..., 80 साल का दूल्हा मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी, 25 साल की दुल्हन रेशमा परवीन, एक-दूजे को हुए...
By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2024 17:45 IST2024-07-24T17:44:18+5:302024-07-24T17:45:06+5:30
GAYA News: 80 साल के बुजुर्ग का का नाम मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी और जिसे इन्होंने शादी रचाई है उस लड़की का नाम रेशमा परवीन है।

file photo
GAYA News: बिहार के गया जिले में एक बुजुर्ग के द्वारा अपने से आधे से कम उम्र या यूं कहे की दो तिहाई उम्र की लड़की से निकाह कर लिए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, गया के शेरघाटी आमस प्रखंड के हमजापुर एक 80 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से निकाह कर लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि लड़की ने भी ख़ुशी-ख़ुशी इस निकाह को काबुल भी कर लिया। इस दौरान बुजुर्ग से जब लोगों ने यह सवाल किया कि आखिर इतनी अधिक उम्र में शादी क्यों किया तो उनका जवाब भी काफी अनूठा सा था।
उन्होंने कहा कि उम्र हो गई है और घर में मेरा कोई ख्याल रखने वाला नहीं रहा। लिहाजा अपने निकाह का सोचा और इस इनके अब्बू से बात हुई और इन्होंने निकाह कबुल कर लिया। बताया जा रहा है कि 80 साल के बुजुर्ग का का नाम मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी और जिसे इन्होंने शादी रचाई है उस लड़की का नाम रेशमा परवीन है।
रेशमा आमस प्रखंड के हमजा पर वार्ड नंबर 11 के इस्लामनगर में की रहने वाली है और उसका शौहर पैदा गांव के रहने वाले हैं। इन लोग दोनों अपनी मर्जी से निकाह किया है। उधर, इस घटना को लेकर हर तरफ इस बात की चर्चा तेज है कि आखिर 80 साल के बुजुर्ग 25 साल की युवती से क्यों शादी रचाया? हालांकि लोग यह भी कह रहे हैं कि इश्क और शादी की कोई उम्र नहीं होती है।
कब किससे एक झलक में प्यार हो जाए यह तो बड़े-बड़े सुरमा भी नहीं जानते। वैसे भी भारत में ही इश्क में ताजमहल तक बनवा दिए गए हैं। ऐसे में अब मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी ने निकाह किया है तो कुछ ना कुछ तो राज होगा ही। उन्होंने अपनी नतीनी की उम्र की लड़की से निकाह किया है। राज क्या है, वह तो दूल्हे राजा ही जाने, लेकिन यह निकाह चर्चा का विषय जरूर बन गया है।