लाइव न्यूज़ :

बंद दुकान के बाहर लिखा था, ‘फोन करें, हम आत्मा की तरह यहीं भटक रहे हैं‘, आईपीएस का कैप्शन भी है कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 13:30 IST

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजों से सामना होता है कि बरबस आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसी ही एक पोस्ट सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबंद दुकान के बाहर लिखा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरलआईपीएस अधिकारी ने मजेदार कैप्शन के साथ किया शेयरलोग भी दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजों से सामना होता है कि बरबस आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसी ही एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें एक बंद दुकान पर लिखी सूचना ने लोगों का दिल जीत लिया। जिसे पढ़कर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

इस पोस्ट में लिखा, 'अगर मेरी दुकान का शटर बंद दिखे तो कांटेक्ट करें। हम आत्मा की तरह आसपास ही भटक रहे हैं।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर की है। पोस्ट की ही तरह उन्होंने इसे एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'इस भटकती आत्मा की खाकी से जल्द मुलाकात होगी।'

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल यह फोटो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यही कारण है कि अब तक करीब दो हजार लोग इसे शेयर कर चुके हैं। एक शख्स ने लिखा, 'इसकी आत्मा अब जेल में भटकेगी'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'खाकी आत्माओं का क्या बिगाड़ लेगी।'

कई लोगों ने जताई सहानुभूति 

इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने दुकानदार के साथ अपनी सहानुभूति भी जताई। एक शख्स ने लिखा, 'सर, हर कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होता है और दुकानदार का मजाक न उड़ाएं। वे अपनी दुकान के लिए किराया देते हैं, जो आपकी सरकार उन्हें नहीं देती है।'

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो