लाइव न्यूज़ :

मुर्गे को कानूनी लड़ाई में दो साल बाद मिली जीत, फ्रांस में राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया था मॉरिस का मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 12:43 IST

बता दें कि मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए। शहरी लोगों का कहना था कि मुर्गे के सुबह-सुबह बोलने से उनकी नींद में खलल पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मुर्गा तो आखिर मुर्गा है और उसे बांग देने का पूरा अधिकार है। मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए।

पिछले कुछ दिनों से फ्रांस में एक मुर्गा सुर्खियों में छाया हुआ है। मॉरिस नाम के मुर्गे पर मामला इतना गंभीर हो गया कि कोर्ट को अपना फैसला सुनाना पड़ा। फिलहाल कोर्ट ने मुर्गे के पक्ष में फैसला सुनाया है और इस केस में मुर्गे की जीत हुई। इस केस पर पिछले दो सालों से सुनवाई चल रहा था। 

दरअसल, कोर्ट में इस मुर्गे की बांग पर सुनवाई चल रही थी। मुर्गे के मालिक क्रोनी के पड़ोसी को उसके बांग देने से एतराज था। मामला इतना बढ़ गया कि यह मामला कोर्ट में खिंच गया। 

मालूम हो कि मुर्गा फ्रांस का प्रतीक है। जब यह मामला कोर्ट में गया तो इसे लेकर राष्ट्रीर स्तर की बहस शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रखने लगे। कुछ मुर्गे के बांग देने के पक्ष मे थे तो कुछ नहीं।

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मुर्गा तो आखिर मुर्गा है और उसे बांग देने का पूरा अधिकार है। क्रोनी के वकील ने बताया, 'मॉरिस केस जीत गया है और इसके लिए उसे मालिक को हर्जाने के रूप में 1000 यूरो देना होगा।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए। शहरी लोगों का कहना था कि मुर्गे के सुबह-सुबह बोलने से उनकी नींद में खलल पड़ता है। पड़ोसी ने ध्वनि प्रदूषण का भी दावा किया था। वहीं ग्रामीणों को इसपर कोई ऐतराज नहीं था। 

बता दें कि मॉरिस नाम के इस मुर्गे पर छिड़ी बहस ने लाखों लोगों को एकजुट कर दिया और लोगों ने उसके समर्थन में 'सेव मौरिस' अभियान तक चला दिया था। 

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज