मुर्गे को कानूनी लड़ाई में दो साल बाद मिली जीत, फ्रांस में राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया था मॉरिस का मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 12:43 IST2019-09-06T12:37:20+5:302019-09-06T12:43:48+5:30

बता दें कि मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए। शहरी लोगों का कहना था कि मुर्गे के सुबह-सुबह बोलने से उनकी नींद में खलल पड़ता है।

French rooster Maurice wins battle, court and millions in support of Bang | मुर्गे को कानूनी लड़ाई में दो साल बाद मिली जीत, फ्रांस में राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया था मॉरिस का मुकदमा

मुर्गे को कानूनी लड़ाई में दो साल बाद मिली जीत, फ्रांस में राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया था मॉरिस का मुकदमा

Highlightsकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मुर्गा तो आखिर मुर्गा है और उसे बांग देने का पूरा अधिकार है। मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए।

पिछले कुछ दिनों से फ्रांस में एक मुर्गा सुर्खियों में छाया हुआ है। मॉरिस नाम के मुर्गे पर मामला इतना गंभीर हो गया कि कोर्ट को अपना फैसला सुनाना पड़ा। फिलहाल कोर्ट ने मुर्गे के पक्ष में फैसला सुनाया है और इस केस में मुर्गे की जीत हुई। इस केस पर पिछले दो सालों से सुनवाई चल रहा था। 

दरअसल, कोर्ट में इस मुर्गे की बांग पर सुनवाई चल रही थी। मुर्गे के मालिक क्रोनी के पड़ोसी को उसके बांग देने से एतराज था। मामला इतना बढ़ गया कि यह मामला कोर्ट में खिंच गया। 

मालूम हो कि मुर्गा फ्रांस का प्रतीक है। जब यह मामला कोर्ट में गया तो इसे लेकर राष्ट्रीर स्तर की बहस शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रखने लगे। कुछ मुर्गे के बांग देने के पक्ष मे थे तो कुछ नहीं।

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मुर्गा तो आखिर मुर्गा है और उसे बांग देने का पूरा अधिकार है। क्रोनी के वकील ने बताया, 'मॉरिस केस जीत गया है और इसके लिए उसे मालिक को हर्जाने के रूप में 1000 यूरो देना होगा।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए। शहरी लोगों का कहना था कि मुर्गे के सुबह-सुबह बोलने से उनकी नींद में खलल पड़ता है। पड़ोसी ने ध्वनि प्रदूषण का भी दावा किया था। वहीं ग्रामीणों को इसपर कोई ऐतराज नहीं था। 

बता दें कि मॉरिस नाम के इस मुर्गे पर छिड़ी बहस ने लाखों लोगों को एकजुट कर दिया और लोगों ने उसके समर्थन में 'सेव मौरिस' अभियान तक चला दिया था। 

Web Title: French rooster Maurice wins battle, court and millions in support of Bang

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे