लाइव न्यूज़ :

पुरुष बनने के लिए जल्द ही लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराएंगी, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने कहा, जानें वजह

By भाषा | Updated: June 23, 2023 17:45 IST

‘‘मुझे अक्सर अपमानित किया गया है क्योंकि मैं किशोरावस्था से ही खुद को एक महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष के रूप में देखती थी। मुझे लगता है कि अब मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपिता बुद्धदेव भट्टाचार्य हमेशा उनके फैसले के समर्थक रहे हैं।मां मीरा ने भी इसका विरोध नहीं किया, भले ही उन्हें आपत्ति थी।सभी की आभारी हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा समर्थन किया है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने कहा है कि वे पुरुष बनने के लिए जल्द ही लिंग परिवर्तन संबंधी सर्जरी कराएंगी। हाल ही में एलजीबीटीक्यू समुदाय के एक सम्मेलन में भाग लेने वाली 41 वर्षीय सुचेतना ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह सुचेतन कहलाना पसंद करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अक्सर अपमानित किया गया है क्योंकि मैं किशोरावस्था से ही खुद को एक महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष के रूप में देखती थी। मुझे लगता है कि अब मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं।’’ सुचेतना ने कहा कि उनके पिता बुद्धदेव भट्टाचार्य हमेशा उनके फैसले के समर्थक रहे हैं, जबकि मां मीरा ने भी इसका विरोध नहीं किया, भले ही उन्हें आपत्ति थी।

सुचेतना ने कहा कि एलजीबीटीक्यू के हालिया सम्मेलन में उन्होंने अपना परिचय एक सामाजिक कार्यकर्ता और ‘फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर’ सुचेतन के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि लिंग परिवर्तन के लिए जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा समर्थन किया है।

मुझे सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।’’ सुचेतना ने कहा कि आधिकारिक पहचान पत्र में नाम और लिंग बदलने की कानूनी प्रक्रिया सर्जरी से पहले होगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य और उनकी पत्नी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल