आबू धाबी के ग्रां पी में रणवीर सिंह को नहीं पहचान सके फॉर्मूला 1 के पूर्व रेसिंग ड्राइवर, अभिनेता के ड्रेस पर हुए फिदा, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2022 13:56 IST2022-11-21T13:19:41+5:302022-11-21T13:56:01+5:30
रणवीर शनिवार को दुबई में एक पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं रविवार को अबू धामी के ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बतौर दर्शक पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किया है।

आबू धाबी के ग्रां पी में रणवीर सिंह को नहीं पहचान सके फॉर्मूला 1 के पूर्व रेसिंग ड्राइवर, अभिनेता के ड्रेस पर हुए फिदा, देखें वीडियो
अबू धाबी में फॉर्मूला 1 और पूर्व रेसिंग ड्राइवर मार्टिन जॉन ब्रंडल अभिनेता रणवीर सिंह को पहचान नहीं पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अभिनेता के कई प्रशंसकों ने रणवीर की तारीफ की है। उन्होंने मार्टिन के नहीं पहचानने की बात कहने के बाद रणवीर सिंह द्वारा दिए जवाब की तारीफ की है।
अतरंगी पोशकों के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर को वीडियो में फंकी कपड़ों के साथ देखा जा सकता है। मार्टिन उनसे शायद इन्हीं फंकी कपड़ों की वजह से बात करते हैं। मार्टिन रणवीर से अपना परिचय देने को कहते हैं जिसके बाद वे कहते हैं कि वह भारत के मुंबई से हैं और एक अभिनेता हैं। वे एंटरटेनर हैं। इस पर मार्टिन कहते हैं वे पलभर के लिए भूल गए थे।
वे रणवीर की पोशाक की तारीफ करते हैं और उन्हें आकर्षक बताते हैं। इस पर रणवीर चुटिले अंदाज में हसंते हुए कहते हैं कि आप सबसे अच्छी बात जानते हैं सर, मुझे यह सब सुबह वापस भेजना है।” इस पर दोनों हंसने लगते हैं। रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रणवीर शनिवार को दुबई में एक पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं रविवार को अबू धामी के ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बतौर दर्शक पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किया है।