लाइव न्यूज़ :

बाइक और अंगूठी के लिए ससुरालवालों ने दुल्हन के साथ की शर्मनाक हरकत, किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने किया निर्वस्त्र, इसके बाद...

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 15:09 IST

युवती ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसके परिवार ने यथाशक्ति दहेज दिया, लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा और दहेज ना लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की गई। 

Open in App
ठळक मुद्देफतेहाबाद थानाक्षेत्र की इस युवती की शादी 20 मई को इरादतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी।शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा।ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाया और उसके मायके के पास उतार दिया। 

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शादी कर आई एक दुल्हन को उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर उसको किन्नर बताकर सारे रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र किया गया। पुलिस के मुताबिक, दहेज लोभी ससुरालियों ने शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए कथित रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र कर दिया।

पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, दुल्हन के विरोध करने पर उसे उसके मायके के पास छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार युवती फतेहाबाद थानाक्षेत्र की रहने वाली है जिसकी शादी 20 मई को इरादतनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसके परिवार ने यथाशक्ति दहेज दिया, लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा और दहेज ना लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की गई। 

पुलिस के अनुसार नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि 24 मई को मुंह दिखाई की रस्म आयोजित की गई और इसी दौरान ससुरालियों ने उसपर किन्नर होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों एवं महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। वहीं जब उसने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाया और उसके मायके के पास उतार दिया। 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां ने ससुराल के लोगों को फोन किया तो ससुरालियों ने लड़की को ना रखने की बात कहते हुए उनसे फोन पर गाली-गलौज की। पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने थाना फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज