लाइव न्यूज़ :

गजब: साइकल से लोगों तक पार्सल पहुंचाता था Zomato डिलीवरी मैन, खाने के शौकीनों ने गिफ्ट कर दी 'मोटरसाइकिल' और फिर...

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2021 14:38 IST

जोमैटो का एक डिलिवरी मैन साइकिल से लोगों तक खाना पहुंचा रहा था। जब इस बात की जानकारी एक शख्स को पड़ी तो उसने अनोखे अंदाज में उसकी मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देडिलिवरी मैन मोहम्मद अकील को मोटरसाइकिल गिफ्ट में दी गई है।वह साइकल से लोगों के घर खाना पहुंचाया करते थे।21 साल का अकील बी टेक कर रहे हैं और वह तीसरे वर्ष में हैं।

मदद का हाथ बढ़ाते हुए हैदराबाद में लोगों ने चंदा एकत्र करके जोमैटो के एक डिलिवरी मैन मोहम्मदद अकील को मोटरसाइकिल खरीद कर उपहार में दिया, जब उसके एक ग्राहक को पता चला कि वह साइकिल से पार्सल पहुंचाता है, क्योंकि वह मोटरसाइकिल खरीदने की स्थिति में नहीं है। 

अकील 14 जून को ऑर्डर की डिलिवरी करने एक ग्राहक रुबिन मुकेश के घर गया । अपने घर से नीचे जब वह ऑर्डर लेने गये तो उन्होंने पाया कि अकील मोटरसाइकिल के बदले साइकिल चला रहा है। आईटी प्रोफेशनल मुकेश ने बताया, ''उसने मुझे नीचे आ कर ऑर्डर की डिलिवरी लेने के लिये कहा। जब मैं नीचे गया तो मैने देखा वह बारिश में साइकिल चलाता हुआ केवल बीस मिनट में मेरे पास आया था ।'' 

उन्होंने बताया, ''मैने उसकी एक तस्वीर एक सोशल मीडिया ग्रुप में साझा की और उसके सदस्यों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि अकील के लिये कुछ करना चाहिये।'' समूह के सदस्यों ने एक बाइक के लिये धन इकठ्ठा करने का निर्णय किया ताकि काम के प्रति उसके समर्पण देखते हुये डिलिवरी मैन को उपहार में यह दिया जा सके । मुकेश ने बताया कि फेसबुक पर खाने के शौकीनों के समूह में अकील की कहानी 14 जून को पोस्ट की गयी। 

इसके बाद मोटरसाइकिल के लिये जरूरी 65 हजार रुपये के बदले 73 हजार रुपये जमा हो गये । उन्होंने बताया कि 18 जून को बाइक के साथ अकील को हेलमेट, ​सैनिटाइजर, रेनकोट एवं मास्क दिये गये । 21 साल का अकील बी टेक कर रहा है और वह तीसरे वर्ष में है । उसके पिता एक मोची हैं । अकील ने कहा, ''मैं आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं।'' 

टॅग्स :जोमैटोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी