लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से बेहालः उत्तर बिहार के लोग पानी के बीच अनूठे तरह से करते हैं अंतिम संस्कार, नाव सहारा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2021 18:46 IST

बाढ़ के कारण जीवित इंसानों से अधिक शवों की दुर्दशा हो रही है. शव जलाने के लिए लोगों को दो गज सूखी जमीन तक नहीं मिल रही.

Open in App
ठळक मुद्देशहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के श्मसान घाट बाढ़ के पानी में डूब गए हैं.अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ से घिरे महिसौत गांव में 90 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई.

पटनाः बिहार में हर साल बाढ़ की विभिषिका के बीच रहना लोगों की नियति बन चुकी है. शादी जैसे पवित्र बंधन जैसे लेकर अब अंतिम संस्कार भी बाढ़ के पानी के बीच किया जाने लगा है.

दरअसल, दरभंगा जिले में कमला, कोसी, बागमती तथा अधवारा समूह की नदियों में आये उफान के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. ऐसे में बाढ़ के कारण जीवित इंसानों से अधिक शवों की दुर्दशा हो रही है. शव जलाने के लिए लोगों को दो गज सूखी जमीन तक नहीं मिल रही.

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के श्मसान घाट बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में एक शव को नाव पर सवार कुछ लोगों के द्वारा अंतिम संस्कार की विधि को पूरा करते एक तस्वीर वायरल हुआ है. बताया जाता है कि बाढ़ से घिरे महिसौत गांव में 90 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई.

परेशानी यह थी कि बुजुर्ग को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था, क्योंकि पूरा गांव पानी से भरा हुआ था. ऐसे में गांव वालों ने एक जुगाड़ का सहारा लेना शुरू किया और बाढ़ के पानी में ही बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया गया. इसमें लोगों ने पानी के बीच चारो तरफ बांस गाड़ दिया और उसपर बांस का चचरी बनाकर अनाज रखने की कोठी को रखा.

वहीं, कोठी के नीचले हिस्से को भी ढंक दिया गया. ताकि आग मचान में न लगे. इसके बाद उसमें लकड़ियां और गोईठा डाली गई और उसके बीच शव को रखा गया. वहीं मृतक का बेटा नाव से ही शव की परिक्रमा कर विधि पूरी की.

नाव से ही पंडित ने अंतिम संस्कार के सारे मंत्र पढे़ और मुखाग्नि की प्रक्रिया पूरी की गई. उसके बाद नाव पर चढे़-चढे़ ही शव को अग्नि के हवाले कर दिया गया. यहां के लोगों का कहना है कि हर साल की स्थिति है. तीन से चार माह यह गांव पानी से भर जाता है. ऐसे में हल साल सैकड़ों दाह-संस्कार की प्रक्रिया इसी तरह से संपन्न किया जाता है. 

टॅग्स :बिहारपटनाभारतीय मौसम विज्ञान विभागनेपालबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल