लाइव न्यूज़ :

टिहरी झील से बाहर निकाली गई ‘फ्लोटिंग मरीना’, 3 दिन करनी पड़ी इंजीनियरों को कड़ी मशक्कत

By भाषा | Updated: July 8, 2019 14:12 IST

Open in App

उत्तराखंड में दो महीने पहले टिहरी झील में डूबी ‘फ्लोटिंग मरीना’ (तैरता रेस्तरां) को बाहर निकालने में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को रविवार को सफलता मिली । मरीना को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर लिया गया है। इसके बाद जल स्तर बढऩे के बाद ही मरीना को झील में फ्लोट किया जाना है।

गत सात मई को टिहरी झील का जल स्तर कम होने से अचानक ही टिहरी झील में खड़ी फ्लोटिंग मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा होकर झील में डूब गया था। इसके बाद 24 जून को जिलाधिकारी टिहरी की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मरीना को सुरक्षित निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये थे।

पिछले तीन दिनों से इंजीनियरों की टीम मरीना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मशक्कत कर रही थी। लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, नई टिहरी के अधिशासी अभियंता केएस नेगी ने बताया कि इस कार्य के लिए विभाग ने नौ लाख रुपए का आगणन शासन को दिया था।

उन्होंने बताया कि मरीना को सुरक्षित बाहर निकालकर इस संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गयी है । पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली यह मरीना बोट पिछले साल तब चर्चा में आयी थी जब इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई थी । 

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप