लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अचानक फ्लाइट में लगी आग, एयर होस्टेस ने समझदारी से ऐसे पाया काबू 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 15:41 IST

चीन दक्षिणी एयरलाइन के विमान में आग लगने का मामला रविवार दोपहर का है। हालांकि किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

Open in App

चीन दक्षिणी एयरलाइन के एक विमान के अंदर उड़ान भरने से पहले आग लग गई, जिसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रूमेंबर्स ने आग को बुझाया। इस घटना का वहां मौजूद किसी यात्री ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद एयर होस्टेस और यात्रियों के द्वारा दिखाई गई सूझबूझ की जमकर तारीफ हो रही है। 

दरअसल, यह मामला रविवार दोपहर का है, जहां ग्वांगहऊ से उड़ान भरने से पहले विमान में आग लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस वजह से डोमेस्टिक फ्लाइट में तीन घंटे की देरी जरूर हुई।विमानन कंपनी के अनुसार, फ्लाइट सीजेड3539 ने ग्वांगहऊ से शंघाई एयरपोर्ट जाने की तैयारी में थी। यात्री विमान में अपने-अपने बैग रख रहे थे। इसी बीच एक बैग में आग लग गई, जिसके बाद विमान में मौजूद यात्री घबरा गए और तुरंत उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। उनका इस प्रयास ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। 

खबरों के अनुसार, यह आग बैग में रखे पॉवर बैंक के चलते लगी, जिसके बाद पॉवर बैंक और बैग के मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। वहीं, बाकी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के द्वारा गंतव्य तक पहुंचाया गया।

वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किस तरह से फ्लाइट में मौजूद एयरहोस्टेस और यात्रियों मे आग पर काबू पाया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा