लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो के कोका-कोला की बोतल हटाने पर फेविकोल का जबरदस्त रिएक्शन, लिखा- न बोतल हटेगी, न वैल्यू घटेगी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 22:07 IST

फेविकोल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें प्रेस कांफ्रेंस की टेबल पर फेविकोल की बोतल रखी नजर आ रही है। साथ ही इसके कैप्शन में फेविकोल ने जो लिखा है, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोनाल्डो द्वारा कोका-कोला की बोतल हटाने पर फेविकोल ने शानदार ट्वीट किया। फेविकोल की बोतल के साथ लिखा, 'न बोतल हटेगी, न वैल्यू घटेगी।'फेविकोल ने लिखा-हाय नी मेरा कोका कोका कोका कोका।

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोका-कोला की दो बोतल उठाकर दूसरी ओर रख दी थी और पानी की बोतल ली थी। उनके ऐसा करने के बाद कोका-कोला के शेयर प्रेस कांफ्रेंस के अंत तक 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर पर आ गया था। जिसके बाद यह किस्सा सुर्खियों में है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। अब फेविकोल भी इस हंगामे में कूद पड़ा है। 

फेविकोल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें प्रेस कांफ्रेंस की टेबल पर फेविकोल की बोतल रखी नजर आ रही है। साथ ही इसके कैप्शन में फेविकोल ने जो लिखा है, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है। फेविकोल ने लिखा, 'न बोतल हटेगी, न वैल्यूएशन घटेगी।' साथ ही इसे शेयर करते हुए कोका-कोला पर भी तंज कसते हुए लिखा, 'हाय नी मेरा कोका कोका कोका कोका।'

पसंद करने वालों में हर्ष गोयनका भी

इस ट्वीट को पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बहुत से लोगों ने फेविकोल की इस रचनात्मकता की तारीफ की है। बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी इसकी तारीफ की है और इसे शानदार मार्केटिंग बताया है। 

पहले भी दिखाई है रचनात्मकता

यह कोई पहली बार नहीं है जब फेविकोल की रचनात्मकता के लोग कायल हो उठे हैं। इससे पहले भी कई बार फेविकोल ने अलग-अलग मौके पर इसे पेश किया है और लोगों का मनोरंजन किया है। 

टॅग्स :अजब गजबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी