लाइव न्यूज़ :

12 साल बाद पूरा हुआ सपना, हेडमास्टर ने बोर्ड परीक्षा की मेधा सूची में जगह बनाने वाली 4 छात्राओं को मुफ्त हवाई यात्रा कराई, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 15:42 IST

पंजाबः स्कूल की 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं पिछले 12 साल से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा की मेधा सूची में जगह नहीं बना पा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल की अधिकांश छात्राएं गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं। चार छात्राओं-10वीं कक्षा की दो और 12वीं कक्षा की दो छात्राओं-ने बोर्ड परीक्षा की मेधा सूची में स्थान हासिल किया।भजनप्रीत कौर और सिमरनजीत कौर पिछले साल नवंबर में विमान से अमृतसर से गोवा गई थीं।

चंडीगढ़ः पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने 12 साल के इंतजार के बाद स्कूल की चार छात्राओं के राज्य बोर्ड परीक्षा की मेधा सूची में जगह बनाने पर उनकी हवाई यात्रा की इच्छा पूरी करने का फैसला किया। फिरोजपुर स्थित जीरा के शहीद गुरदास राम मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय (कन्या) के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा छात्राओं की हवाई यात्रा का खर्च अपनी जेब से दे रहे हैं।

शर्मा के मुताबिक, स्कूल की 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं पिछले 12 साल से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा की मेधा सूची में जगह नहीं बना पा रही थीं। शर्मा ने बताया कि छात्राओं को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से उन्होंने उनसे उनकी इच्छाओं के बारे में पूछा था और कहा था कि अगर उन्होंने मेधा सूची में जगह हासिल की तो वह उनकी इच्छा जरूर पूरी करेंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘कुछ छात्राओं ने ‘जहाज दा झूटा’ (हवाई यात्रा) की इच्छा जताई थी और मैंने उनसे कहा था कि मैं उनकी इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक प्रार्थना सभा में घोषणा की कि अगर 10वीं या 12वीं कक्षा की कोई भी छात्रा बोर्ड परीक्षा की मेधा सूची में जगह हासिल करती है, तो मैं देश के भीतर उनकी पसंद के किसी भी गंतव्य के लिए उनकी हवाई यात्रा का खर्च उठाऊंगा।’’

स्कूल की अधिकांश छात्राएं गरीब और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों से हैं। शर्मा ने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से चार छात्राओं-10वीं कक्षा की दो और 12वीं कक्षा की दो छात्राओं-ने बोर्ड परीक्षा की मेधा सूची में स्थान हासिल किया।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘12वीं कक्षा की दो छात्राएं भजनप्रीत कौर और सिमरनजीत कौर पिछले साल नवंबर में विमान से अमृतसर से गोवा गई थीं।

दोनों ने गोवा में इंडिया इंटरनेशनल इनोवेशन एंड इन्वेंशन एक्सपो (आईएनईएक्स-2022) में हिस्सा लिया था।’’ भजनप्रीत के पिता एक स्थानीय गुरुद्वारे में ‘ग्रंथी’ हैं, जबकि सिमरनजीत के पिता एक ट्रक मैकेनिक हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि दो अन्य छात्राएं जनवरी के अंतिम सप्ताह में एक उड़ान से अमृतसर से दिल्ली जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘वे राष्ट्रपति भवन, लाल किला और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य स्थानों का दौरा करेंगी।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘अब 10वीं और 12वीं कक्षा की 22 छात्राओं ने मुझसे पूछा है कि अगर वे सभी मेधा सूची में जगह बनाने में कामयाब रहती हैं तो क्या मैं उनकी हवाई यात्रा की इच्छा पूरी करूंगा?

मैंने उनसे कहा कि मैंने जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्हें ‘जहाज दा झूटा’ मिलेगा।’’ शर्मा ने कहा कि जब वह 2019 में शहीद गुरदास राम मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बने थे, तब जिले के 56 स्कूलों में इस स्कूल का 48वां स्थान था। प्रधानाचार्य ने कहा कि अब यह स्कूल फिरोजपुर जिले में पहले स्थान पर पहुंच गया है। 

टॅग्स :पंजाबचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत