VIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: April 4, 2026 15:35 IST2026-04-04T15:31:41+5:302026-04-04T15:35:42+5:30

Thar Accident CCTV Video Viral: उत्तर प्रदेश के Farrukhabad से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग महिला की Mahindra Thar से दबकर मौत हो गई।

Farrukhabad Thar Accident cctv video woman death | VIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

VIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

HighlightsFarrukhabad Accident: बैक गियर में भागी Thar, महिला की मौके पर मौतपोते ने लगाई गाड़ी, दादी आ गई चपेट में – दर्दनाक VIDEO वायरलफर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा – Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Farrukhabad Thar Accident: उत्तर प्रदेश के Farrukhabad से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग महिला की Mahindra Thar से दबकर मौत हो गई। ये पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला का पोता घर के अंदर गाड़ी पार्क कर रहा था। उसी दौरान बुजुर्ग महिला घर के बाहर खड़ी होकर मेन गेट बंद कर रही थी। तभी अचानक गाड़ी बैक गियर में चल पड़ी और तेजी से पीछे की तरफ आने लगी। जैसे ही महिला ने गाड़ी को अपनी ओर आते देखा, वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने गाड़ी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन गाड़ी की स्पीड बढ़ती गई। कुछ ही सेकंड में हालात इतने बिगड़ गए कि महिला गाड़ी के साथ पीछे की ओर खिंचती चली गई और गाड़ी दीवार से जा टकराई।

Web Title: Farrukhabad Thar Accident cctv video woman death

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे