लाइव न्यूज़ :

हे भगवान! अब खेतों से ही चोरी होने लगे टमाटर तो किसान ने निकाली ऐसी तरकीब, देख कर दंग रह जाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: August 8, 2023 14:09 IST

छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में खेती करने वाले एक किसान ने टमाटरों को चोरी से बचाने के लिए अपने खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में किसान ने खेत में लगाया सीसीटीवी टमाटरों की चोरी से बचने के लिए किसान ने उठाया कदम22 हजार के खर्च से किसान ने खेत में लगाया सीसीटीवी

संभाजीनगर: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की पहुंच से टमाटर को बहुत दूर कर दिया है। यही कारण है कि आम आदमी तो क्या किसान भी अपनी टमाटर की फसल को लेकर परेशान है।

इसके बढ़ते दामों का ऐसा असर हो रहा है कि अब टमाटर की चोरी भी शुरू हो गई है। रास्ते से टमाटर के भरे ट्रक गायब होने का मामला तो आप सबने देख लिया लेकिन महाराष्ट्र से खेतों से ही हरे टमाटर चोरी होने का मामला सामने आया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक किसान ने चोरी या किसी अन्य अप्रिय घटना के डर से अपने खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए किसान ने यह फैसला किया है।  

संभाजीनगर में टमाटर की खेती करने वाले किसान शरद रावटे ने डेढ़ एकड़ में टमाटर लगाए हैं। शरद रावटे ने चोरी के डर से 22 हजार रुपये के खर्च से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं है।

किसान का कहना है कि उनके डेढ़ एकड़ की फसल आने वाले 10 से 15 दिनों में तैयार हो जाएगी लेकिन उससे पहले कच्चे टमाटर ही खेत से चोरी होने लगे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने टमाटरों को बचाने के लिए यह फैसला लिया है। सीसीटीवी कैमरे को वो मोबाइल से ऑपरेट करते हैं। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में टमाटर की कीमत लगभग 160 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, एक महीने पहले ही खुदरा दरों में 300 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी, जिसके बाद सरकार ने कुछ राहत देने के लिए हस्तक्षेप किया था।

जबकि पिछले सप्ताह दरें लगभग 120 रुपये प्रति किलो तक गिर गई थीं, वे फिर से 200 रुपये और उससे ऊपर पहुंच गई हैं। 1 अगस्त को औसत कीमत 132.5 रुपये थी. ठीक एक हफ्ते पहले औसत कीमत 120 रुपये प्रति किलो थी। 

बता दें कि कर्नाटक पुलिस के अनुसार, सोमवार को कर्नाटक के कोलार से राजस्थान के जयपुर तक लगभग 21 लाख रुपये के टमाटर ले जा रहा एक ट्रक लापता हो गया। एक अन्य घटना में, झारखंड में चोरों ने एक सब्जी बाजार की दुकानों से लगभग 40 किलोग्राम टमाटर चुरा लिए।

टॅग्स :महंगाईFarmersमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल