लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद पुलिस ने मजेदार अंदाज में ट्वीट किया चोरी के आरोपी का परिचय, लिखा, 'छद्म वेश प्लंबर और जीविका चोरी, बीवी छोड़ के चली गई...'

By अभिषेक पारीक | Updated: June 11, 2021 18:29 IST

फरीदाबाद पुलिस का एक ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का बेहतरीन अंदाज में परिचय दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का ट्विटर पर दिया बेहतरीन परिचय। अब तक करीब एक हजार से ज्यादा लोग पुलिस के ट्वीट को रीट्वीट कर चुके हैं। कई बार पहले भी फरीदाबाद पुलिस मजेदार अंदाज में ट्वीट कर चुकी है। 

शहरों में पुलिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। कई बार इसी माध्यम से लोग अपनी शिकायत करते हैं और यदि पुलिस को सार्वजनिक सूचना देनी होती है तो वो इस माध्यम से भी लोगों तक अपनी बात पहुंचा देती है। हालांकि फरीदाबाद पुलिस का एक ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का बेहतरीन अंदाज में परिचय दिया है। 

ट्वीट में एक पुलिसकर्मी के साथ आरोपी की तस्वीर शेयर की गई है। लेकिन सारी महफिल लूट ली ट्वीट के कैप्शन ने। पुलिस ने आरोपी का जो परिचय दिया है वो भी कमाल का है।

लोगों को पसंद आ रहा आरोपी का परिचय

पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सूचना युग के # हर्षवर्धन। समकालीन नामः रिंकु। माताः फूलन देवी। पसंदीदा पेयः गांजा, सुलफा, चरस। छद्म वेशः प्लंबर। जीविकाः चोरी। बीवीः छोड़ कर चली गई (जाना ही था)। छापामार लड़ाई में अर्जित लैपटॉपः राजकोष में।'

चित्र की जानकारी भी कम नहीं

साथ ही चित्र के बारे में जानकारी देते हुए भी इसी पोस्ट में लिखा गया है, 'अभेद्य सुरक्षा घेरे में सरकारी आतिथ्य का आनंद लूटते हुए।'

 

कई बार मजेदार ट्वीट कर चुकी है पुलिस

फरीदाबाद पुलिस अपने ट्वीट के लिए भी काफी पसंद की जाती है। कई बार पहले भी वह ऐसे मजेदार ट्वीट कर चुकी है। इससे पहले पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोपियों को लेकर भी मजेदार ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'भीमकाय विजय और रविंद्र ने छटांक भर अफीम के लिए ढोया डेढ़ सौ किलो चोरी का नट वोल्ट। गाड़ी चुराने और मार-धाड़ में भी गहरी रुचि। इससे आधा जोर भी यदि मनरेगा में लगाता तो बच्चे पल जाते, बीवी बलाएं लेती और खुद भी ढंग से जी-मर लेता। लेकिन कुत्ते की पूंछ टेढ़ी की टेढ़ी।'

एक हजार लोग रीट्वीट कर चुके

पुलिस का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बहुत से लोग पुलिस के ट्वीट को लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। अब तक करीब एक हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके है। 

टॅग्स :अजब गजबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो